फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sector-20 bears the burden of 30,000 vehicles for a population of 50,000.

Panchkula News: सेक्टर-20 में 50 हजार की आबादी पर 30 हजार वाहनों का बोझ

Mon, 27 Jul 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Sector-20 bears the burden of 30,000 vehicles for a population of 50,000.
पंचकूला। शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र सेक्टर-20 में ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। 50 हजार से अधिक आबादी वाले इस सेक्टर की इकलौती मार्केट में प्रतिदिन 25 से 30 हजार छोटे-बड़े वाहन पहुंचते हैं, जबकि उनके लिए केवल 12 पार्किंग स्थल उपलब्ध हैं। हालात यह हैं कि सुबह 10 बजे से रात नौ बजे तक सभी पार्किंग स्थल पूरी तरह भर जाते हैं। मार्केट एसोसिएशन के प्रयासों से अतिक्रमण हटने के बाद कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब खाली हुई जगहों पर भी वाहनों का कब्जा हो गया है। नगर निगम के वर्तमान पार्षद राकेश गोयल ने अंतरराज्यीय 150 वाहनों को हटवाकर कुछ जगह खाली कराई, फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

सेक्टर-20 के अलावा सेक्टर-19, 21, 12ए, चंडीगढ़, मोहाली, कालका और पिंजौर से भी बड़ी संख्या में लोग रोजाना इस बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। प्रशासन की ओर से चिन्हित 12 पार्किंग स्थलों की क्षमता करीब छह से सात हजार वाहनों की है। शेष 20 हजार से अधिक वाहन सड़कों, सर्विस लेन, फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट पर खड़े होने से यातायात प्रभावित रहता है।
विज्ञापन

पार्किंग समस्या की जांच के दौरान पता चला कि बद्दी, पटियाला और अंबाला से नौकरी के लिए आने वाले कई लोग सुबह वाहन पार्क कर शाम को ले जाते थे। निगरानी के बाद ऐसे करीब 150 वाहनों को हटाया गया। व्यापारियों का कहना है कि यदि अनाज मंडी, ग्रीन बेल्ट और श्मशान घाट के समीप उपलब्ध भूमि का योजनाबद्ध उपयोग कर मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाए तो ट्रैफिक समस्या का बड़ा समाधान हो सकता है। उनका कहना है कि अतिक्रमण हटाना पहला कदम था, अब पार्किंग क्षमता बढ़ाना सबसे जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने मार्केट में पार्किंग स्पेस को लेकर काफी काम किया है। दो महीनों में पार्किंग का काफी स्पेस अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया है। वहीं बाहरी इलाकों की लंबे समय तक खड़ी होने वाली गाड़ियों की पहचान कर उनको हटाया गया है। जहां तक मल्टीलेवल पार्किंग का सवाल है इसके लिए जगह के चयन के लिए मंथन होना चाहिए ताकि सरकार से जमीन के लिए आवेदन किया जा सके।-राकेश गोयल, पार्षद वार्ड नंबर 14, नगर निगम पंचकूला





सबसे बड़ी दिक्कत वीकेंड पर होती है। शनिवार और रविवार शाम 5 बजे के बाद लोगों को पार्किंग की समस्या पेश आती है।-रमन गुप्ता ट्रेडर


प्रशासन की तरफ से दुकानदारों को बड़ी राहत दी गई है। पहले पार्किंग में अतिक्रमण था जो उपायुक्त के प्रयासों से दूर होने के बाद अब लोगों को लोगों राहत मिलने लगी है। पहले ग्राहक 10 मिनट के लिए भी जगह नहीं पाता था। जबकि बाहर से आने वाले लोग दिनभर गाड़ी खड़ी करके चले जाते थे।-सुशील कुमार, ट्रेडर, सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed