फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Second Accused in Robbery Case Apprehended; Court Remands Him to Judicial Custody

Panchkula News: लूट के मामले में दूसरा आरोपी दबोचा, कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में

Tue, 14 Apr 2026 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Second Accused in Robbery Case Apprehended; Court Remands Him to Judicial Custody
राजीव कॉलोनी में युवक से 1.20 लाख की लूट में शामिल था आरोपी
विज्ञापन

मुख्य आरोपी पहले ही एयरपोर्ट से पकड़ा जा चुका
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। राजीव कॉलोनी में युवक से करीब 1.20 लाख रुपये की लूट के मामले में सेक्टर-16 पुलिस चौकी टीम ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शौकीन सलमानी निवासी रुड़की (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह वारदात में सक्रिय रूप से शामिल था और घटना के बाद से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

थाना सेक्टर-14 में दर्ज इस मामले में पुलिस पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, मुख्य आरोपी मुकेश कुमार निवासी मोहाली (पंजाब) को हाल ही में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उस समय पकड़ा गया था, जब वह थाईलैंड भागने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि 14 जनवरी 2025 को आरोपियों ने राजीव कॉलोनी में एक युवक और उसके साथियों के साथ मारपीट कर करीब 1 लाख 20 हजार 600 रुपये और अन्य सामान लूट लिया था। घटना के बाद से आरोपी फरार थे, जिन्हें अब पुलिस क्रमवार गिरफ्तार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed