फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sealing action will be taken against property tax defaulters from January 1

Panchkula News: प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स पर 1 जनवरी से होगी सीलिंग की कार्रवाई

Fri, 22 Dec 2023 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Sealing action will be taken against property tax defaulters from January 1
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। वित्त वर्ष और बकाया की 15 प्रतिशत रिबेट और ब्याज की 100 प्रतिशत की रिबेट उन लोगों को मिलेगी जो अपनी प्रॉपर्टी को स्व प्रमाणित करेंगे। निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि स्व प्रमाणित एनडीसी पोर्टल पर करना होगा और इसके लिए लोगों को 31 दिसंबर 2023 तक का समय दिया गया है। उन्होंने अनुरोध किया कि जो भी रिबेट का फायदा उठाना चाहता है, वे एनडीसी पोर्टल पर 31 दिसंबर 2023 तक स्व प्रमाणित करें।
उन्होंने बताया कि केवल स्व प्रमाणित करने वाले व्यक्ति को ही रिबेट का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही आयुक्त ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स पर निगम इस बार बड़े स्केल पर कार्रवाई करेगा। उन्होंने सरकारी और प्राइवेट प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स को चेतावनी देकर कहा कि जिन प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स ने अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया वे 1 जनवरी 2024 से पहले अपना टैक्स जमा करवा दें। उन्हें 1 जनवरी से शुरू होने वाली सीलिंग की कार्रवाई का सामना ना करना पड़े। आयुक्त ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स को निगम द्वारा कई बार नोटिस दिया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद भी वे प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवा रहे, ऐसे में अब निगम प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टर्स पर कड़ा रुख अपनाएगा।
विज्ञापन


सरकारी प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स 40 लाख से अधिक
आईटीबीपी पंचकूला सेक्टर 30, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ सॉइल वॉटर कंजर्वेशन एमडीसी, आईटीबीपी सेक्टर-29 रामगढ़, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट सेक्टर-1 पंचकूला, सेक्टर-30 पुलिस कॉलोनी मोगीनंद, सेक्टर 21 हॉर्टिकल्चर कार्यालय, सेक्टर-3 गोल्फ क्लब, शिवालिक कंट्री क्लब एमडीसी सेक्टर-1, सेक्टर-1 रेड बिशप टूरिस्ट कांप्लेक्स, ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-3।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स 40 लाख से अधिक सेक्टर 32 होटल नॉर्थ पार्क, दी फोर्ट रामगढ़, सेक्टर-4 हरिपुर दुकान नंबर 45 टू 49, वर्किंग वुमन हॉस्टल सेक्टर-10।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed