फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   SDE listened to problems, assured solution

Panchkula News: एसडीई ने सुनी समस्याएं, दिया समाधान का आश्वासन

Tue, 03 Sep 2024 07:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
SDE listened to problems, assured solution
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रायपुररानी। हरियाणा पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सतीश शर्मा रत्तेवाली ने जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के उपमंडल अभिवक्ता (एसडीई) धर्मेंद्र सिंह से मुलाकात की। इस बैठक में संघ ने मोरनी और पंचकूला के जलघरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।जिला प्रधान ने जल घरों की मरम्मत, कुर्सियों, पंखों, पेचकस और बाल्टियों की आपूर्ति की मांग की।

मोरनी के जल घरों पर बिजली फिटिंग कराने, कौशल कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति भेजने और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांगें रखी गईं। एसडीई धर्मेंद्र सिंह ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुना और कुछ का समाधान भी कर दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि अन्य लंबित मांगों का भी जल्द समाधान किया जाएगा। एसडीई ने कहा कि विभाग कर्मचारियों की समस्याओं को समझता है। इस दौरान मोरनी से दीप राम शर्मा भी शामिल रहे। जिला प्रधान सतीश शर्मा ने एसडीई धर्मेंद्र सिंह को यूनियन की मांगों पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed