{"_id":"667b7057c6439180150d47ea","slug":"scuffle-with-councilor-case-registered-against-15-including-mining-contractors-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-113238-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद से हाथापाई : माइनिंग ठेकेदारों सहित 15 के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद से हाथापाई : माइनिंग ठेकेदारों सहित 15 के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नगर निगम के डीएमसी अपूर्व चौधरी की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस ने तीन माइनिंग ठेकेदार सहित 15 पर मामला दर्ज किया है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पानीपत के आरके छिकारा, मोहित छिकारा, तरुण बेनीवाल सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, डीएमसी ने दी शिकायत में बताया कि 19 जून को नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर के नेतृत्व में निगम की जमीन पर अवैध तौर पर माइनिंग करने को लेकर मीटिंग हुई थी। मीटिंग के बाद ज्वाइंट कमिश्नर के निर्देश पर नगर निगम के पार्षद सुनीत सिंगला, सलीम खान, एक्सईएन नवदीप, एक्सईएन अजय पंघाल, एक्सईएन मनोज अहलावत, सुशील कुमार, एक्सईएन मनविंदर की कमेटी बनाकर उन्हें 24 जून को मौके पर विजिट करने को कहा। 24 जून को कमेटी के सदस्यों ने मौके पर विजिट किया और विजिट के बाद जैसे ही वह वापस जा रहे थे कि अचानक से सरकारी गाड़ी के आगे तीन गाड़ियां आकर रुकी और उनका रास्ता रोक दिया। उसमें माइनिंग ठेकेदार और उसके कारिंदे थे। आरोपियों ने गाली गलौज की और पार्षद सलीम के साथ हाथापाई की। यहां तक कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद तुरंत मदद के लिए नगर निगम की टीम ने पुलिस व निगम के आलाअधिकारियों को सूचना दी।