{"_id":"676717392555ce743b09e154","slug":"scooty-riding-woman-crushed-by-truck-dies-during-treatment-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-13471-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने कुचला, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने कुचला, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
महिला सविता अरोड़ा की फाइल फोटो।
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। स्कूटी सवार महिला की जांघ पर सेक्टर-21 कृषि भवन के सामने अंडरपास से पहले स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रक महिला की एक पूरी टांग को कुचलते हुए निकल गया।
राहगीरों की मदद से परिजन सेक्टर-6 सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां इलाज के दौरान सविता अरोड़ा (48) हिल व्यू सोसाइटी ढकोली की मौत हो गई। सेक्टर -5 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दोपहर दो बजे स्कूटी सवार महिला ढकोली से चली थी। वह सेक्टर-21 से होते हुए सेक्टर-12ए की ओर आ रही थी। इस दौरान सेक्टर-21 कृषि भवन के अंडरपास से पहले उनकी स्कूटी ट्रक की चपेट में आ गई। महिला जमीन पर गिर गई। जमीन पर गिरने के बाद महिला की पूरी टांग पर ट्रक चढ़ गया। वहीं महिला के सीने, हाथ सहित सभी जगह चोटें आई थीं। उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि ट्रक और स्कूटी को थाने में लाया गया है। महिला सविता अरोड़ा (48) की मौत के बाद पति संजय अरोड़ा का रो रोकर बुरा हाल था। ब्यूरो