फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Schools open: 35 percent attendance in the district on the first day, permission was given to the students who got the first dose

स्कूल खुले: जिले में पहले दिन 35 फीसदी रही उपस्थिति, पहली डोज लगवाने वाले विद्यार्थियों को मिली अनुमति

Wed, 02 Feb 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Schools open: 35 percent attendance in the district on the first day, permission was given to the students who got the first dose
सेक्टर-20 सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों का तापमान चेक करते ‌शिक्षक। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। जिले में संक्रमण की दर घटने के साथ ही मंगलवार को 10वीं से 12वीं कक्षाओं के लिए स्कूलों को खोल दिया गया। कोविड नियमों का पालन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूलों में प्रवेश करने दिया गया। जिले के निजी और प्राइवेट स्कूलों में पहुंचने वाले विद्यार्थियों के फर्स्ट डोज सर्टिफिकेट भी चेक किए गए। विद्यार्थियों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने का निर्देश दिया गया। पहले दिन करीब 35 फीसदी विद्यार्थी स्कूल पहुंचे हैं।
विज्ञापन

राजकीय संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-20 की प्रिंसिपल रेणु गुप्ता ने बताया कि पहले दिन 10वीं से 12वीं कक्षा के 150 विद्यार्थी स्कूल पहुंचे हैं। कोविड के नियमों का पालन करने के बाद उनको प्रवेश दिया गया। सार्थक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-12ए के प्रिंसिपल पवन गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल की छुट्टियों के बाद विद्यार्थियों में उत्साह है। विद्यार्थी सुधीर और अनिल कुमार ने बताया कि स्कूल खुलने से राहत मिली है। शहर के अन्य स्कूलों में भी विद्यार्थी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

पंचकूला की डीईओ उर्मिला देवी ने बताया कि एक फरवरी से स्कूल खुल गए हैं। पहले दिन स्कूलों में 35 फीसदी उपस्थिति रही। प्रथम चरण में कक्षा 10 से 12वीं तक के विद्यार्थी ही स्कूल आएंगे। कोविड की पहली वैक्सीन लगवाने वाले विद्यार्थियों को आने की अनुमति है। इसके अलावा कक्षाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से लगाई जा रही हैं। विद्यार्थियों को ऑफलाइन कक्षाओं में भाग लेना अनिवार्य नहीं है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति स्वैच्छिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों को टीका लगवाना जरूरी है। इसमें उन्हीं लोगों को छूट दी जाएगी, जो किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 415 स्कूल हैं। इसमें 2842 शिक्षक और कर्मचारी है। इसमें अब तक 2683 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। शहर के स्कूलों में 15 से 18 साल के विद्यार्थियों की संख्या 17038 है। इसमें अभी तक 13541 बच्चों ने टीका लगवा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed