{"_id":"68bef4e32efc5eb1d30d61ca","slug":"school-van-falls-into-drain-in-nabha-all-21-children-safe-panchkula-news-c-284-1-ptl1001-9373-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाभा में हादसा: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में नाले में गिरी स्कूल वैन, सभी 21 बच्चे सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाभा में हादसा: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में नाले में गिरी स्कूल वैन, सभी 21 बच्चे सुरक्षित
Mon, 08 Sep 2025 08:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 08:53 PM IST
सार
एक निजी स्कूल की यह वैन आसपास के गांवों से बच्चों को लेकर सुबह स्कूल आ रही थी। रास्ते में गांव दुलदी में एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में स्कूल वैन के चालक ने अचानक नियंत्रण खोया और वैन बरसाती नाले में जा गिरी।
विज्ञापन
नाले में गिरी स्कूल वैन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नाभा में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक निजी स्कूल की वैन ककराला-दुलदी सड़क पर नाले में जा गिरी। इस वैन में 21 बच्चे सवार थे, गनीमत यह रही कि सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के मुताबिक एक निजी स्कूल की यह वैन आसपास के गांवों से बच्चों को लेकर सुबह स्कूल आ रही थी। रास्ते में गांव दुलदी में एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में स्कूल वैन के चालक ने अचानक नियंत्रण खोया और वैन बरसाती नाले में जा गिरी। शोर सुनने पर स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिन्होंने स्कूल स्टाफ के साथ वैन की खिड़कियों के शीशे तोड़कर सभी 21 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
गांव निवासियों ने कहा कि दो दिन पहले तक यह बरसाती नाला पूरी तरह से पानी से भरा था लेकिन अब पानी न होने से बच्चों का जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। पंजाब में बाढ़ के गंभीर हालात के मद्देनजर कई दिनों की छुट्टियों के बाद सोमवार को ही स्कूल खुले थे।