फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   School head suspended after finding insects in 300 kg rice, 60 kg flour spoiled, 87 kg milk powder expired

Panchkula News: 300 किलोग्राम चावल में कीड़े, 60 किलो आटा खराब, 87 किलो दूध पाउडर एक्सपायर्ड मिलने पर स्कूल मुखिया सस्पेंड

Wed, 10 Jul 2024 06:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
School head suspended after finding insects in 300 kg rice, 60 kg flour spoiled, 87 kg milk powder expired
स्कूल प्रबंधन समिति के साथ विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूलों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। गांव मानक्या के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में 300 किलोग्राम चावल में कीड़े, 60 किलोग्राम आटा खराब और 87 किलो मिल्क पाउडर एक्सपायर्ड मिलने पर स्कूल मुखिया भारती गुप्ता को निलंंबित कर दिया गया है। अब स्कूल मुखिया का कार्यभार विज्ञान अध्यापिका नीलम को सौंपा गया है। मंगलवार को स्कूल प्रबंधन समिति के साथ मिड डे मील का राशन चेक करने के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को यह अनियमितता मिली। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान गुरमीत सिंह और सदस्यों ने इस राशन को डिस्पोज ऑफ कर दिया है। इस दौरान स्कूल का वाटर कूलर खराब और टॉयलेट भी कंडम मिले। कुछ टॉयलेट नए बनाए गए थे, लेकिन वे भी बदतर मिले। स्कूली बच्चों ने बताया कि उन्हें तीन माह से ठंडा पानी नहीं मिल रहा है। स्कूल में इस प्रकार की खामियां मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल मुखिया भारती गुप्ता को सस्पेंड करने के निर्देश जारी कर दिए। इस संदर्भ में उन्होंने शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा को हालात बताए। उन्होंने बताया कि स्कूल मुखिया को शिक्षा विभाग ने सस्पेंड कर दिया है।
खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ मानक्या, गांव कोट और नग्गल के स्कूल का दौरा किया। टीम को मानक्या के गवर्नमेंट हाई स्कूल में भारी अनियमितता मिली। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहाल हमारे देश का भविष्य हैं। उनके हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने डीईईओ संध्या छिकारा समेत तमाम अधिकारियों को हिदायत दी कि वे वातानुकूलित कमरों से बाहर निकलकर स्कूलों पर ध्यान दें। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि भारती गुप्ता इस प्रकार की अनियमितताओं के आरोप में पहले भी चार्जशीट हो चुकी हैं। उनके खिलाफ 4 जुलाई को मुख्यालय रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन

मानकों के अनुसार कमरे बनाने के निर्देश
इसके बाद विस अध्यक्ष ने गांव कोट के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निर्माणाधीन कमरों का निरीक्षण किया। यहां की पुरानी बिल्डिंग को भी देखा और अधिकारियों से नए कमरे बनाने के संदर्भ में चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि शिक्षा विभाग के मानकों के अनुसार स्कूल में जितने कमरे बनाए जा सकते हैं, उतने ही बनाए जा रहे हैं। यहां मिड डे मील के रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिली। उन्होंने अधिकारियों को दैनिक आधार पर रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश दिए। विस अध्यक्ष ने नग्गल के स्कूल का भी निरीक्षण किया। यहां प्रवेश द्वार पर पानी भरने की समस्या नजर आई। यह समस्या मानक्या के स्कूल के सामने भी थी। इसके लिए नगर निगम और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यहां मिड डे मील भी चखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed