{"_id":"624364a3c17605005b4688fb","slug":"school-children-will-get-free-books-till-april-15-panchkula-news-pkl446083549","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों को 15 अप्रैल तक मिलेंगी मुफ्त पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों को 15 अप्रैल तक मिलेंगी मुफ्त पुस्तकें
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में स्कूली बच्चों को नया सत्र शुरू होने के साथ ही मुफ्त पुस्तकें मिल जाएंगी। सरकार ने 15 अप्रैल तक पुस्तकें उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। किताब प्रकाशित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 2021-22 वर्ष के वर्दी व अन्य भत्तों की राशि बच्चों के खाते में 31 मार्च तक आ जाएगी।
निदेशक मौलिक शिक्षा अंशज सिंह ने राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ मंगलवार को वार्ता में यह जानकारी दी। संघ ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग भी रखी। संघ का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष जगजीत सिंह की अध्यक्षता में निदेशक से मिला। 21 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा करते हुए प्रतिनिधिमंडल ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का मुद्दा जोरशोर से उठाया। निदेशक ने कहा कि यह मामला सरकार के समक्ष विचाराधीन है। जैसे ही कोई आदेश आएंगे, अवगत करवा दिया जाएगा।
संघ महासचिव तरुण सुहाग ने शिक्षकों को अन्य कर्मचारियों की भांति मेडिकल चिकित्सा अवकाश प्रदान किए जाने की मांग रखी, जिस पर निदेशक ने सहमति जताई। जोन संबंधी समस्याओं का निस्तारण भी जल्द किया जाएगा। बीएलओ के अतिरिक्त अन्य गैर शैक्षणिक कार्य शिक्षकों से नहीं लिए जाएंगे। उन्होंने प्राथमिक स्कूलों में कंप्यूटर और प्रिंटर की मांग का समर्थन किया। तीसरी, चौथी, पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए गणित विषय के पाठ्यक्रम की समीक्षा के बारे में समिति गठित की जाएगी। एसीपी मामलों के निस्तारण संबंधी भ्रांतियों को दूर करने के लिए गाइडलाइन निदेशालय से जारी की जाएंगी ताकि किसी प्रकार की भ्रांतियां फील्ड में न रहें। अनुभाग अधिकारी की नियुक्ति यदि नहीं हो पाती है तो साथ लगते जिलों से प्रतिनियुक्ति आधार पर कार्य करवाया जाएगा।