फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   School buses running on bike number plates, what is the government doing: High Court

बाइक की नंबर प्लेट पर दौड़ रहीं स्कूल बसें, क्या कर रही सरकार : हाईकोर्ट

Wed, 15 Oct 2025 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
School buses running on bike number plates, what is the government doing: High Court
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब में बाइकों की नंबर प्लेट पर स्कूल बसों के दौड़ने का आरोप लगाते हुए दाखिल जनहित याचिका पर पंजब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
याचिका दाखिल करते हुए लुधियाना निवासी जसबीर सिंह ने एडवोकेट चंदन सिंह राणा के माध्यम से बताया कि पंजाब में ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारी निजी स्कूल बसों के मालिकों से मिलीभगत करके सरकार को राजस्व का चूना लगा रहे हैं। दोपहिया वाहनों की नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर इन स्कूल बसों को दौड़ाया जा रहा है। कोर्ट को बताया गया कि कई स्कूल बसों का फिटनेस सर्टिफिकेट बहुत पहले एक्सपायर हो चुका है फिर भी उन्हें सड़कों पर चलाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन

याचिका के साथ कुछ चालान का ब्योरा पेश किया गया जिन्हें स्कूल बसों के नाम पर काटा गया था। इन चालान में बसों का जो नंबर दर्ज है सरकार के रिकॉर्ड में वह दोपहिया वाहन के तौर पर पंजीकृत हैं। कोर्ट को बताया गया कि ट्रांसपोर्ट विभाग की इस हरकत की वजह से हजारों मासूमों की जान दांव पर लगी हुई है। कोर्ट को बताया गया कि इस बारे में शिकायत देने के बावजूद विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

याची ने कहा कि उसके पास अब हाईकोर्ट आने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं बचा था। कोर्ट ने इस पर हैरानी जताते हुए कहा कि यह इतना गंभीर मामला है और अभी तक इस पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई है। कोर्ट ने याचिका पर अब पंजाब सरकार सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed