फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   School bus fell into ditch going to Tikkar Tal in Morni, Panchkula

Panchkula Accident: मोरनी जा रहे ननकाना साहिब पब्लिक स्कूल के बच्चों की बस खाई में गिरी, पंजाब से आए थे घूमने

Sat, 19 Oct 2024 03:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Oct 2024 03:38 PM IST
सार

पंजाब से स्कूली बच्चों की एक बस मोरनी टिक्कर ताल जा रही थी। अचानक बस खाई में गिर गई। बस में 45 से अधिक बच्चे सवार थे। करीब 15 बच्चों को चोट आई है। 

विज्ञापन
School bus fell into ditch going to Tikkar Tal in Morni, Panchkula
खाई में गिरी स्कूल बस - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचकूला के मोरनी स्थित टिक्कर ताल जाते वक्त ननकाना साहिब पब्लिक स्कूल के बच्चों से भरी बस खाई में गिर गई। घायल बच्चों को सेक्टर 6 अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पंजाब के मालेरकोटला से स्कूल के बच्चे दो बसों में मोरनी घूमने आए थे। एक बस में 55 लड़कियां थीं और दूसरी बस में 45 लड़के थे। लड़कों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में ड्राइवर समेत 14 बच्चे बुरी तरह घायल हो गए हैं।   
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मलेरकोटला से दो टूरिस्ट बस में स्कूल के 100 बच्चे मोरनी घूमने के लिए आए थे। एक बस चालक मोरनी के टिक्करताल के पास पहुंचा तो उसका संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क से करीब 100 फीट नीचे जाकर पलट गई। 


सूचना पाते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। सभी बच्चों को बसों से बाहर निकल गया। इसके बाद एंबुलेंस द्वारा घायलों को उपचार के लिए मोरनी के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।  

धर्मेंद्र 50, विक्रम 18, सुखजीत सिंह 18, हरमन सिंह 16, जगदीप सिंह 35, कर्मवीर सिंह 15, रणबीर 16, जसजीत सिंह 18, दिलजोत सिंह 16, जेकरण 17, संदीप 33, वीर दविंदर 17, जपजीत 18, इंद्रजीत सिंह 17 सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती हैं। सतनाम सिंह 27 साल, जगदीप सिंह 35 और विनोद छाबड़ा 54 को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed