{"_id":"627cbd360d8deb429e003aed","slug":"school-bus-collided-with-auto-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में हादसा: स्कूल बस और ऑटो भिड़े, दो लोग जख्मी, बाल-बाल बचे बस में सवार बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में हादसा: स्कूल बस और ऑटो भिड़े, दो लोग जख्मी, बाल-बाल बचे बस में सवार बच्चे
Thu, 12 May 2022 01:24 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 12 May 2022 01:24 PM IST
सार
गुरुवार सुबह करीब सात बजे सेक्टर 14 की तरफ से एक प्राइवेट स्कूल की बस बच्चों को लेकर आ रही थी। उसी दौरान सेक्टर 20 की तरफ से एक ऑटो सेक्टर 15 की तरफ जा रहा था। इसी दौरान दोनों की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
पंचकूला में हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचकूला में अमरटेक्स चौक पर गुरुवार सुबह एक स्कूल बस और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक और एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गए। महिला को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब सात बजे सेक्टर 14 की तरफ से एक प्राइवेट स्कूल की बस बच्चों को लेकर आ रही थी। उसी दौरान सेक्टर 20 की तरफ से एक ऑटो सेक्टर 15 की तरफ जा रहा था। जैसे ही दोनों वाहन चालक अमरटैक्स चौक पर पहुंचे तो दोनों की आपस में भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही ऑटो चालक और ऑटो में बैठी महिला बुरी तरह से जख्मी हो गए। इस हादसे में गनीमत यह रही कि स्कूल के बच्चे बाल-बाल बच गए।
सूचना पाकर डायल 112 की टीम पहुंची और घायलों को सेक्टर छह स्थित सामान अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टर ने महिला को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया। ऑटो चालक का उपचार अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय ट्रैफिक लाइट बंद थी। फिलहाल सेक्टर 19 पुलिस चौकी अधिकारी दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटे हैं।