फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   sc-bc students get roll number

एससी-बीसी विद्यार्थियों को मिले रोके गए रोल नंबर

Sat, 24 Jul 2021 08:54 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
sc-bc students get roll number
चंडीगढ़। हरियाणा की यूनिवर्सिटी और कॉलेजों ने एससी-बीसी विद्यार्थियों को रोके गए रोल नंबर जारी कर दिए हैं। शिक्षण संस्थानों ने फीस जमा न होने पर रोल नंबर रोकने का फैसला लिया था, जिसका बड़े स्तर पर विरोध हुआ।
विज्ञापन

आंबेडकर स्टूडेंट्स यूनियन ने राज्य सरकार से रोल नंबर जारी करने की गुहार लगाई और अमर उजाला ने इस समाचार को 21 जुलाई को ‘सैकड़ों एससी-बीसी विद्यार्थियों को संस्थानों ने परीक्षा देने से रोका’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने इसका कड़ा संज्ञान लेते हुए उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की। विभाग ने यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को निर्देश दिए कि सभी एससी-बीसी विद्यार्थियों को रोल नंबर जारी किए जाएं। किसी को परीक्षा से वंचित न रखें। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति न मिलने से विद्यार्थी फीस नहीं भर पाए हैं। जैसे ही छात्रवृत्ति खाते में आएगी, शिक्षण संस्थानों को फीस की राशि मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed