फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   SBI organized a camp in Sector-10, 75 people donated blood

एसबीआई ने सेक्टर-10 में लगाया शिविर, 75 लोगों ने किया रक्तदान

Sun, 18 Jul 2021 12:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
SBI organized a camp in Sector-10, 75 people donated blood
पंचकूला। सेक्टर-10 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा द्वारा बैंक के प्रांगण में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 75 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि जब सरकार के साथ गैर सरकारी संस्थाएं समाज सेवा के लिए तत्पर हो जाती हैं तो समाज, प्रदेश और देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने एसबीआई के कर्मचारियों और अधिकारियों को रक्तदान करने पर बधाई देकर उनको बैज लगाया और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार ने भी इस दिशा में आगे बढ़कर हर शहर में पांच एकड़ से 100 एकड़ तक की भूमि पर ऑक्सीवन के पौधे लगाने का निर्णय लिया है ताकि प्रदेश में प्राकृतिक ऑक्सीजन भरपूर मात्रा में उपलब्ध हो सके। इसी कड़ी में पंचकूला में 100 एकड़ में ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पौधों को लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

एसबीआई के उप महाप्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि एसबीआई सामाजिक कारपोरेट जिम्मेदारी के तहत समाज सेवा के अनेक काम करवाती आ रही है। जुलाई में करीब 30 हजार पौधों का रोपण किया गया है, 70 हजार पौधे पूरे हरियाणा में लगाए जाएंगे। इस मौके पर रेडक्रॉस सोसायटी की सचिव सविता अग्रवाल, पार्षद सोनिया सूद, जय कौशिक, योगेंद्र शर्मा, समाज सेवी अनिल थापर, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक विनय कुमार, एसबीआई सेक्टर-10 शाखा के मुख्य प्रबंधक अरुण कुमार, सहायक प्रबंधक बेंकटेश नारायण, समाज सेविका नीलम कौशिक और बैंक के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed