फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sarpanch said- 70% improvement happened after DCP's visit

Panchkula News: सरपंच बोले- डीसीपी के दौरे बाद 70 फीसदी हुआ सुधार

Tue, 01 Apr 2025 01:29 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 01 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch said- 70% improvement happened after DCP's visit
पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर नशेड़ियों की स्थिति का लिया जायजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



पंचकूला। मढ़ावाला क्षेत्र के शाहपुर गांव में असामाजिक तत्वों व नशेड़ियों की शिकायतों के बाद समीक्षा के लिए पुलिस ने बैठक आयोजित की। इसमें ग्रामीणों ने नशे की परेशानी से पुलिस को अवगत कराया। बैठक के दौरान पंचकूला में नशा मुक्ति अभियान के तहत गठित टीम ने पुलिस चौकी मढ़ावाला के साथ मिलकर ग्रामीणों से संवाद किया।


सरपंच बलदेव सिंह ने बताया कि डीसीपी हिमाद्रि कौशिक के दौरे के बाद गांव में नशे की स्थिति में करीब 70 फीसदी सुधार देखने को मिला है। नशा बेचने वाले अब गांव में नजर नहीं आ रहे हैं। पुलिस की गश्त के कारण शरारती तत्वों की गतिविधियों में भी कमी आई है। पहले की तुलना में अब स्थिति काफी बेहतर हो गई है। इसके साथ ही पुलिस ने ग्रामीणों को नशा संबंधी किसी भी गतिविधि की जानकारी देने के हेल्पलाइन नंबर 7087081100 या 7087081048 भी जारी किया है। बैठक के दौरान मढ़ावाला चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार, सब-इंस्पेक्टर सतीश कुमार, एएसआई संदीप, एएसआई कप्तान सिंह और गांव के सरपंच बलदेव सिंह समेत अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed