फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sarpanch ready to open one way road, will not go to Chandigarh

Panchkula News: एक तरफ का रास्ता खोलने के लिए सरपंच तैयार, चंडीगढ़ नहीं जाएंगे

Sat, 04 Mar 2023 10:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:50 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch ready to open one way road, will not go to Chandigarh
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। तीन दिन से बंद चंडीगढ़-पंचकूला रास्ते को एक तरफ से खोलने के लिए सरपंचों ने अपनी सहमति दे दी है। चंडीगढ़ उपायुक्त के साथ हुई बैठक में सरपंचों की कमेटी ने आश्वासन दिया कि एक तरफ का रास्ता खुलने के बाद भी वे चंडीगढ़ की तरफ नहीं बढ़ेंगे। लोगों को हो रही परेशानी को देखकर सरपंच एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है। अब रास्ता खोलने को लेकर फैसला चंडीगढ़ प्रशासन को लेना है।
विज्ञापन

ई-टेंडरिंग का विरोध करते हुए आंदोलन कर रहे सरपंच और पंचायत सदस्यों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। ऐसा पहली बार हुआ है कि यह रास्ता लगातार 50 घंटे तक बंद रहा है। रास्ता बंद होने के कारण चंडीगढ़ जाने और पंचकूला आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष रणबीर सिंह गिल ने बताया कि इस मामले पर शुक्रवार शाम को चंडीगढ़ उपायुक्त ने कमेटी के साथ बैठक की। कमेटी की अध्यक्षता सरपंच संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष बैनिवाल ने की। उनके अलावा विकास खत्री, राकेश और सुधीर भी मौजूद रहे। बैठक में चंडीगढ़ उपायुक्त विनय प्रताप ने लोगों की परेशानी रखी तो कमेटी इस पर सहमत हो गई। रणबीर सिंह गिल ने कहा कि अगर एक तरफ का रास्ता खोल दिया जाता है तो इससे विद्यार्थियों को राहत मिल जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनका ध्येय लोगों के लिए परेशानी खड़ी करना बिल्कुल भी नहीं है। मगर सरकार उनके साथ बिल्कुल नाजायज कर रही है। इसलिए जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती हैं तब तक उनका धरना जारी रहेगा। वहीं शुक्रवार को इनेलो नेता करण चौटाला, सर्व कर्मचारी संघ से श्रवण कुमार, मार्केटिंग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन विजय बंसल और विभिन्न जिलों से भारतीय किसान यूनियन और किसान सभा के सदस्य धरने को समर्थन देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


आज पहुंचेंगे राष्ट्रीय स्तर के सदस्य
धरने के अध्यक्ष सरपंच रणबीर सिंह गिल ने बताया कि धरने को समर्थन देने के लिए राष्ट्रीय सरपंच संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम पलसानिया पंचकूला पहुंचेंगे। उनके साथ राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और 100 से अधिक राष्ट्रीय सदस्य सुबह 11 बजे धरना स्थल पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीसरे दिन आए टॉयलेट और पानी का टैंकर
धरने के तीसरे दिन धरनास्थल पर पानी का टैंकर और नगर निगम ने मोबाइल टॉयलेट उपलब्ध करवा दिया। अब तक सरपंच और पंचायत सदस्यों को इसके लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासकर महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही थी। नगर निगम ने शुक्रवार को एक मोबाइल टॉयलेट वहां भिजवा दिया।


पंचकूला प्रशासन को जानकारी ही नहीं
चंडीगढ़ उपायुक्त के साथ हुई कमेटी की बैठक के बारे में पंचकूला प्रशासन को अभी तक कोई जानकारी ही नहीं है। वहीं चंडीगढ़ उपायुक्त का इसमें कहना है कि फैसला पंचकूला प्रशासन और पुलिस को लेना है। वहीं सरपंच एसोसिएशन ने कहा कि उन्होंने चंडीगढ़ उपायुक्त को अपनी सहमति दे दी है। जब वे चाहें एक तरफ का रास्ता खोल सकते हैं।


इस संबंध में पंचकूला प्रशासन को अभी तक कोई सूचना नहीं है। अगर इस संबंध में कोई संदेश आता है तो उस पर विचार किया जाएगा। - ममता शर्मा, एसडीएम पंचकूला

प्रदर्शनकारी पंचकूला की तरफ बैठे हैं। इसलिए रास्ता खोलने के बारे में अंतिम फैसला पंचकूला प्रशासन और पुलिस को लेना है। - विनय प्रताप, उपायुक्त चंडीगढ़।


हमें एक तरफ का रास्ता खोलने में कोई आपत्ति नहीं है। हमारा उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं है। हमने चंडीगढ़ उपायुक्त को अपनी सहमति दे दी है।
- रणबीर सिंह गिल, प्रदेश अध्यक्ष, सरपंच एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed