फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sanitation workers' strike ends after 12 days: Corporation keeps issuing orders, heaps of garbage in sectors

सफाई कर्मियों की 12 दिन बाद हड़ताल खत्म : निगम जारी करता रहा फरमान, सेक्टरों में लगे कूड़े के ढेर

Wed, 07 Aug 2024 06:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike ends after 12 days: Corporation keeps issuing orders, heaps of garbage in sectors
निगम ने एफएंडसीसी की बैठक में नए कर्मचारियों को रखने और ढाई करोड़ का बजट पास करने का रखा प्रस्ताव
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सफाई कर्मचारियों की 12 दिन की हड़ताल के दौरान नगर निगम केवल फरमान जारी करता रह गया। सेक्टरों में लगे कूड़े के ढेर से लोग बेहाल थे। कर्मचारी मांगों को लेकर धरना देकर नारेबाजी कर रहे थे। नगर परिषद प्रशासन कुछ सेक्टरों तक ही सफाई करने तक सीमित रहा। 12वें दिन हड़ताल खत्म होने पर शहर के लोगों ने राहत की सांस ली है लेकिन अभी सफाई व्यवस्था पटरी पर आने में समय लगेगा। हड़ताल के दौरान सेक्टरों में न तो झाडू लगा न ही कूड़े का उठान हुआ। बारिश के मौसम में गंदगी से संक्रामक बीमारी का खतरा बना रहा। करीब 300 सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने पर नगर निगम प्रशासन बैठक कर योजना बनाता ही रहा गया। नगर निगम ने सुपरवाइजर और सफाई कर्मचारी भर्ती करने की प्लानिंग बनाई।
इन सेक्टरों में कूड़े का ढेर
शहर के सेक्टरों में 12 दिन से सफाई नहीं होने के कारण कूड़े के ढेर लगे हैं। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें शहर के सेक्टर-2, 3, 4, 5, 15, 16, 17, 19, 21, सहित घग्गर पार सेक्टर-22, 23, 24, 25, 26, 27, 28 सहित बीस से ज्यादा सेक्टरों की मार्केट से कूड़ा नहीं उठा है। इस कारण बदबूदार गंदगी बनी हुई है। इसके लिए सेक्टर के लोगों ने नगर निगम से भी गुहार लगाई लेकिन इसके बाद भी उन्होंने आश्वासन दिया लेकिन कूड़ा नहीं उठा।
विज्ञापन


हड़ताल के दौरान यह फरमान हुए जारी
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान यह फरमान जारी हुए हैं। इसमें कर्मचारियों की हड़ताल के बाद उन्हें हटाकर 375 नए कर्मचारी, 15 सुपरवाइजर रखने प्लान बनाया गया। इसके अलावा 2.50 करोड़ रुपये का बजट एफएंडसीसी की बैठक में पास किया गया। नए कर्मचारियों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जानी थी, लेकिन 12वें दिन हड़ताल पर सहमति बनने के बाद निगम के सफाई कर्मचारी अब काम पर वापस आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़ा नहीं उठने से संक्रामक बीमारी का खतरा बना
सेक्टरों में कहीं भी सफाई नहीं हो रही है। कूड़ा नहीं उठने से बदबूदार गंदगी का आलम है। इस हालात में संक्रामक बीमारी का खतरा बना हुआ है। नगर निगम कूड़ा उठाने का केवल आश्वासन दे रहा है। सफाई भी मार्केट और सेक्टर दोनों की नहीं हो पा रही है। इस कारण परेशानी बनी हुई है। - सुनील वशिष्ठ, प्रधान, आरडब्ल्यूए निवासी सेक्टर -15

निगम की सफाई के दावे धरातल पर नहीं हैं
नगर निगम की तरफ से हड़ताल के बाद सफाई के दावे फेल हैं। धरातल पर सफाई नहीं होने के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-20 की मार्केट और सोसाइटियों में सफाई नहीं हो पा रही है। इस कारण परेशानी हो रही है। मेरी मांग है कि जल्द सेक्टर की मार्केट और सोसाइटियों की सफाई के साथ कूड़े का उठान किया जाए। -अविनाश मलिक, महासचिव, आरडब्ल्यूए निवासी सेक्टर-20


कर्मचारियों की हड़ताल 12 दिन बाद खत्म हो गई है। अब पूरे शहर की सफाई और कूड़े का उठान किया जाएगा। इस पर कर्मचारियों से मीटिंग कर उनकी मांगों पर सहमति बनी है। जल्द ही शहर के कूड़े की सफाई करवाएंगे। - कुलभूषण गोयल, महापौर, पंचकूला नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed