फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   sanitation problem, panchkula nagar nigam, panchkula market, panchkula sec 14 market, panchkula

पंचकूला मार्केट में गंदगी से दुकानदार परेशान, शिकायत पर नो एक्शन

Sat, 18 Jun 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
 sanitation problem, panchkula nagar nigam, panchkula market, panchkula sec 14 market, panchkula
गंदगी से दुकानदार परेशान - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पंचकूला में सेक्टर-14 की शोरूम मार्केट के दुकानदारों को पिछले कई वर्षों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां की मार्केट में पार्किंग, शौचाल्य और फैली गंदगी जैसी समस्याओं से दुकानदार जूझ रहे है। यहां कि मार्केट में शराब का ठेका था। शराब का ठेका तो टूट गया, परंतु गंदगी वहीं फैली पड़ी है। यहीं नहीं पार्किंग के बीच में ही कूड़ेदान रखे हुए है। जहां अक्सर कूड़ेदान भरे रहते है और गंदगी कूड़ेदान के चारों तरफ फैली रहती है। इससे पूरी मार्केट में बदबू का आलम है। यहां के दुकानदारों का दुकान में बैठना भी मुश्किल हो गया है और बदबू से बीमारी का खतरा भी बना हुआ है। इसके लिए नगर निगम को कई बार शिकायत कर चुके है, परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है।

शौचाल्य की नहीं होती सफाई
सेक्टर 14 की मार्केट में दुकानदारों और लोगों के लिए शौचाल्य की व्यवस्था तो की गई है, पर जबसे शौचाल्य बना है इसकी सफाई नहीं की गई। अब यहां पर दुकानों के पीछे बनी अवैध झुग्गी झोपड़ी वाले पानी भरते है और शौचाल्य में गंदगी फैलाकर रखते है। यहां के दुकानदारों बदबू से बचने के लिए खुद के खर्चे से शैड भी लगवाई, पर बदबू कम न हो पाई। शौचाल्य के नल्के भी टूटे पड़े है, जिससे वहां जलभराव रहता है। इस कारण वहां मच्छर भी पनपने लगे है। मच्छरों की वजह से डेंगू का खतरा लोगों को सताए हुए है।
विज्ञापन


पार्किंग भी उबड़-खाबड़
सेक्टर 14 की शोरूम मार्केट की पार्किंग भी पिछले कईं वर्षों से बदहाली के आंसू बहा रही है। यहां की पार्किंग उबड़-खाबड है, जिससे वाहन चालक यहां अपने वाहन पार्क करने की जहमत नहीं उठाते। यहां एक पार्किंग ठीक पड़ी है, परंतु वहां भी रेहड़ी-फड़ी वालों ने अपना कब्जा किया हुआ है। ऐसे में यहां खरीददारी करने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
हम सर्विस टैक्स समय पर और पूरा जमा करते है, फिर भी मुलभुत सुविधाओं से वंचित रहता पड़ता है। यहां पर किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यहां की समस्याओं के कारण दुकान की बिक्री पर भी प्रभाव पड़ रहा है।
अभिषेक, दुकानदार

मार्केट में रखे कूड़ेदान के आस-पास अवारा पशु और स्ट्रे डॉग्स का जमावड़ा लगा रहता है। इन पशुओं की वजह से यहां अक्सर हादसे होते रहते है और स्ट्रे डॉग्स का कोई न कोई शिकार हो ही जाता है।
सरूप, दुकानदार

यहां की पार्किंग में रेहड़ी-फड़ी वालों ने अवैध कब्जे किए हुए है। इनकी शिकायत कई बार हुडा को कर चुके है, परंतु कोई एक्शन नहीं लिया गया। हुडा की लापरवाही का खामियाजा हमें ही भुगतना पड़ रहा है।सोनिका, दुकानदार


सेक्टर 14 और 15 की डिवाइडिंग रोड पर ट्रैफिक लाइट्स नहीं लगाई गई है। इससे रोजाना कोई न कोई वाहन चालक हादसे का शिकार हो जाता है। इसके लिए कई बार प्रशासन को शिकायत कर चुके है, परंतु अभी तक लाइट्स नहीं लगाए है। 
दीक्षित, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed