फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   sanitation problem, panchkula bus statnd, bus stand toilet, panchkula

शेम शेम! भूलकर भी न जाना पंचकूला बस स्टैंड के शौचालय में

Mon, 02 May 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 02 May 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
sanitation problem, panchkula bus statnd, bus stand toilet, panchkula
पंचकूला सेक्टर पांच स्थित बस स्टैंड का बदहाल शौचालय। - फोटो : Amar Ujala
पंचकूला शहर के बस स्टैंड से अगर कभी आपको गुजरना पड़े तो कभी भूलकर भी यहां का शौचालय इस्तेमाल न करना। शहर के बस स्टैंड में यात्री सुविधाओं के नाम रोडवेज, प्रशासन और राज्य की सरकार जनता से धोखा कर रही है। यात्री प्रतीक्षालय में लोगों के लिए सिर्फ दो पंखे लगे हैं। वह भी समय पर नहीं चलते। बस स्टैंड का एक भी शौचालय साफ नहीं हैं।
विज्ञापन


गंदगी इतनी है कि शौचालय में एक बार चले गए तो बीमार हो जाओगे। यही नहीं बस स्टैंड परिसर में चारों तरफ गंदगी का आलम है। पीने के पानी के लिए आम यात्रियों को पानी नहीं मिलता। इस अव्यवस्था से रोजाना सैकड़ों यात्री जूझ रहे हैं। जबकि परिवहन के नाम पर लोगों से हजारों रुपये का टैक्स वसूला जाता है। लेकिन सुविधाओं के नाम पर छला जा रहा है।
विज्ञापन


गर्मी से निजात के लिए नहीं प्रबंध 
भीषण गर्मी में छांव की तलाश में प्रतीक्षालय में लोगों की भीड़ रहती है। लेकिन यहां गर्म हवाओं से बचाने के लिए प्रतीक्षालय में पर्याप्त पंखे नहीं लगाए गए हैं। लू थपेड़ों से लोगों को बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जगह भी इमरजेंसी नंबर नहीं 
हरियाणा रोडवेज के बसों में और बस स्टैंड पर एक जगह भी इमरजेंसी हेल्प लाइन नंबर नहीं लिखा है। बस स्टैंड पर न तो महिला हेल्प लाइन नंबर है न ही एंबुलेंस सेवा के लिए नंबर अंकित किए गए हैं। सवाल ये है कि अगर कोई वारदात हो जाए तो बस स्टैंड में महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी होगी। 

रॉन्ग साइड से एंट्री, होते हैं एक्सीडेंट
हरियाणा रोडवेज की करीब 95 प्रतिशत बसें रॉग साइड से बस स्टैंड में एंट्री करती हैं। जिसकी वजह से आए दिन एक्सीडेंट होते हैं। 

इन प्वाइंट्स से होती है रॉन्ग साइड एंट्री
तवा चौक से बस स्टैंड में रॉन्ग साइड बसों की एंट्री 
केसी क्रॉस रोड की लाइटों से यू टर्न स्लीप रोड पर लेते हुए रॉन्ग साइड से बसों की एंट्री होती है। इस बीच लाइटों पर ट्रैफिक पुलिस भी होती है।   


बस स्टैंड और बसों में भी गंदगी
हरियाणा रोडवेज की बसों की सफाई नहीं होती। बस स्टैंड पर भी हर तरफ गंदगी का आलम है। चारों ओर गंदगी पसरी है।

बस स्टैंड पर शौचालय और पानी की व्यवस्था जल्द ही सही करा दी जाएगी। दो दिन पहले बस स्टैंड का निरीक्षण करके आया हूं। शौचालय और पानी की व्यवस्था को तत्काल सही कराने के निर्देश दिए हैं।
-सतीश सिंगला, जीएम रोडवेज, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed