फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sandeep Jakhar suspended from Congress for anti-party activities

Panchkula News: पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते संदीप जाखड़ कांग्रेस से निलंबित

Sat, 19 Aug 2023 08:10 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 08:10 PM IST
विज्ञापन
Sandeep Jakhar suspended from Congress for anti-party activities
पंजाब कांग्रेस प्रधान की तरफ से हाईकमान को भेजी गई थी शिकायत
विज्ञापन

पार्टी की ओर से जारी किए गए पत्र में निलंंबन की चार वजह गिनाई गईं
अमर उजाजा ब्यूरो
चंडीगढ़। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते अबोहर के विधायक व पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ के भतीजे संदीप जाखड़ को कांग्रेस पार्टी ने निलंबित कर दिया है। पार्टी हाईकमान की तरफ से जारी पत्र में लिखा है उनके खिलाफ पार्टी के सूबा प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की तरफ से शिकायत मिली थी। इसके बाद इस दिशा में फैसला लिया गया है।
उन्हें निलंबित करने के पीछे चार वजह बताई हैं। पत्र में लिखा है वह नियमित तौर पर पार्टी की गतिविधियों में शामिल नहीं हो रहे हैं। जब राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई थी, तो वह उसमें भी शामिल नहीं हुए थे। इसके साथ ही उन पर आरोप है जिस घर में वह रहते हैं उसकी छत्त पर भाजपा का झंडा लगा हुआ है, जबकि कांग्रेस पार्टी का कोई झंडा वहां पर नहीं है। इसके अलावा पत्र में कहा गया है कि वह कांग्रेस पार्टी व पार्टी के राज्य प्रधान के खिलाफ बोलते हैं।
विज्ञापन

इस संबंधी शिकायत पार्टी प्रधान की तरफ से पहले भी की गई थी। इसके अलावा पत्र में कहा गया है कि खुले में अपने चाचा व भाजपा नेता सुनील जाखड़ का बचाव करते है। इन सभी चीजों पर विचार करने के बाद पार्टी हाईकमान की तरफ से यह फैसला लिया है। हालांकि निलंबन का समय कितना रहेगा, इसके बारे में कोई स्थिति साफ नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed