फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   sanctioned amount of LTC has not been received

सवा साल पहले मंजूर एलटीसी की राशि अब तक नहीं मिली

Sat, 10 Apr 2021 08:04 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
sanctioned amount of LTC has not been received
हरियाणा में स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वीकृति के सवा साल बाद भी एलटीसी (लीव ट्रेवल कंसेशन) की राशि नहीं मिली है। ब्लॉक वर्ष 2016-19 की एलटीसी की राशि शिक्षा निदेशालय ने 31 दिसंबर 2019 से पहले ही मंजूर कर दी थी। जिसे जारी न करने का मामला अब निदेशालय के संज्ञान में आया है।
विज्ञापन

मौलिक शिक्षा महानिदेशक ने हरकत में आते हुए सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों से 15 अप्रैल तक इस संबंध में जानकारी मांगी है। सभी को लिखित में बताना होगा कि कितने अधिकारियों, कर्मचारियों को एलटीसी की राशि का भुगतान नहीं किया गया। इसका कारण भी बताना होगा। महानिदेशक ने अदा नहीं की गई राशि की मांग वास्तविक आधार पर निदेशालय से करने की मांग की है। अधिक राशि मांगने के बाद उसे खर्च नहीं किया जाता या वापस लौटाया जाता है तो उसके लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

महानिदेशक ने मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि इस राशि का भुगतान एक माह के वेतन के एवज में 31 दिसंबर 2019 तक किया जाना था। समय से मंजूरी मिलने के बावजूद एलटीसी का भुगतान क्यों नहीं हुआ, इसका कारण अवश्य स्पष्ट करें। निदेशालय की बजट शाखा को ईमेल के जरिये यह जानकारी समयबद्ध तरीके से मुहैया कराएं, ताकि जरूरी कार्यवाही अमल में लाई जा सके। मांगी गई जानकारी को प्रपत्र में फील्ड स्टाफ, मिडिल स्कूल स्टाफ, प्राथमिक स्कूल स्टाफ की अलग-अलग संख्या के साथ उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed