फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Samridhi Bhardwaj of Punjab, Manasvi Rana and Seerat of Haryana registered victory.

Panchkula News: पंजाब की समृद्धि भारद्वाज, हरियाणा की मनस्वी राणा और सीरत ने दर्ज की जीत

Sun, 15 Sep 2024 06:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
Samridhi Bhardwaj of Punjab, Manasvi Rana and Seerat of Haryana registered victory.
पंचकूला। पंचकूला के सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित योनेक्स सनराइज 31वें कृष्णा खेतान आल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में शनिवार को कई रोमांचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन

अंडर-19 लड़कियों के एकल मुकाबले में पंजाब की समृद्धि भारद्वाज ने छत्तीसगढ़ की आकृति को 15-5, 15-9 से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। अन्य मुकाबलों में तेलंगाना की हासिनी पांडियाराजन ने हरियाणा की रूबल सैनी को 15-13, 15-6 से, हरियाणा की मनस्वी राणा ने मध्य प्रदेश की संस्कृति अग्रवाल को 16-14, 15-11 से हराया।
विज्ञापन

इसी तरह उत्तराखंड की अनुष्का जुयाल ने तेलंगाना की श्रव्य अकुला को 15-0, 15-5 से, कर्नाटक की दिया ने उत्तराखंड की शंभवी रौथान को 15-12, 15-10 से और महाराष्ट्र की प्रकृति शर्मा ने दिल्ली की सानिया यादव को 15-9, 15-11 से मात दी। एक अन्य मुकाबले में हरियाणा की सीरत ने छत्तीसगढ़ की तनिष्का नंदल को 15-6, 15-8 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पकड़ मजबूत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 मिक्स्ड डबल्स में हरियाणा की हर्षित और अनन्या की जोड़ी ने पंजाब के मिलन गिल और इशिता शर्मा की जोड़ी को 15-11, 13-15, 15-5 से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। उत्तर प्रदेश के अर्चित सिन्हा और रमा सिंह की जोड़ी ने दिल्ली के अक्ष सिंह और अक्षया चौधरी की जोड़ी को 21-19, 15-13 से हराया।

अन्य मुकाबलों में दिल्ली की योगांश सिंह और सिद्धि रावत ने, दिव्यांश अग्रवाल और लाया अजित कुमार ने, इशान सिहाग और कनिष्का कालिया ने और तेलंगाना की अखिल राव सूर्यनेनी और प्रांजल निसर्ग ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed