फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Samadhan Camp: Ration card made, instructions given to repair damaged tube well and make speed breaker

समाधान शिविर : राशन कार्ड बनवाया, खराब ट्यूबवेल ठीक करने और स्पीड ब्रेकर बनाने के दिए निर्देश

Fri, 26 Jul 2024 05:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Samadhan Camp: Ration card made, instructions given to repair damaged tube well and make speed breaker
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-1 के लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में वीरवार को 50 लोगों की समस्याएं सुनी गईं। समाधान शिविर में राशन कार्ड बनाने, पानी की निकासी करने, ट्यूबवेल ठीक करवाने, स्पीड ब्रेकर के अलावा अन्य समस्याओं का निदान किया गया।
एसडीएम गौरव चौहान ने समस्या सुनकर इंद्रावती गांव की सीता का मौके पर ही राशन कार्ड बनवाया जबकि प्रतिभा की कई दिनों से राशन कार्ड के लंबित मामले पर संज्ञान लेकर डीएफएससी को तुरंत दस्तावेजों की जांच कर शाम तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। मांदना गांव के श्याम सुंदर की शिकायत पर संज्ञान लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारी को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने और टैंक बनाने के निर्देश दिए। एसडीएम पंचकूला ने काका सिंह के पड़ोसी जगदीश द्वारा पानी की निकासी न होने देने और मकान में नमी आने की समस्या पर संज्ञान लेकर संबंधित पुलिस अधिकारी को मौके पर जाकर रिपोर्ट प्रस्तुत कर पानी की निकासी करवाने के निर्देश दिए। गांव बुर्ज कोटियां के जसबीर की स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग पर कार्रवाई कर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारी को जसबीर के साथ जाकर मौके का मुआयना कर स्पीड ब्रेकर बनवाने के निर्देश दिए। गौरव चौहान ने थापली गांव के सरपंच और ग्रामीणों की मांग पर बच्चों के लिए मिनी बस चलवाने की मांग पर कार्रवाई कर जीएम रोडवेज को तुरंत मिनी बस चलवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने ककराली के राजेश कुमार की सरकारी ट्यूबवेल के खराब होने की शिकायत पर कार्रवाई कर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। रत्ता टिब्बी गांव के शमशेर और कुंभवाल के ग्रामीणों की भूमि का कटाव होने की समस्या पर संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारी को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने और रिटेनिंग वाॅल बनवाने के निर्देश दिए। सकेतड़ी गांव के यशपाल शर्मा की ट्रांसफर डीड निरस्त करने की शिकायत पर संज्ञान लेकर एसडीएम ने जिला राजस्व अधिकारी को दस्तावेजों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने और गलत ट्रांसफर डीड को रद्द करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed