फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Salary will be given only after uploading 100% data on HRMS

फरमानः एचआरएमएस पर 100% डाटा अपलोड होने पर ही अतिथि अध्यापकों को मिलेगा वेतन

Fri, 17 Jul 2020 02:25 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 17 Jul 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
Salary will be given only after uploading 100% data on HRMS
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने एचआरएमएस (मानव संसाधन विकास प्रणाली) पर सौ फीसदी अपना डाटा अपडेट न करने वाले कर्मचारियों पर शिकंजा कस दिया है। अगर 17 जुलाई शाम तक उन्होंने अपना पूरा डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया तो उनका वेतन रोक लिया जाएगा। वेतन तब तक नहीं मिलेगा, जब तक वह अपना पूरा डाटा अपडेट नहीं कर देते।
विज्ञापन


सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा, मौलिक शिक्षा अधिकारियों व आहरण एवं वितरण अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। निदेशालय ने सभी जिलों को अधूरे डाटा वाले कर्मचारियों की सूची भी भेज दी है ताकि अंतिम दिन सबका डाटा अपडेट कराया जा सके। लापरवाही बरतने वालों का वेतन जारी नहीं किया जाएगा। डीईओ, डीईईओ पूरे जिले के लंबित मामलों की रिपोर्ट अपने लॉगिन पर देख सकेंगे।
विज्ञापन


इसी तरह आहरण एवं वितरण अधिकारी अपने स्कूल व कार्यालय स्टाफ के लंबित डाटा का स्टेटस जान पाएंगे। निदेशालय ने कहा है कि वेतन रोकने संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन कराएं। 17 जुलाई शाम को ही अधूरे डाटा वाले कर्मचारियों की सूची मुख्यालय भेजी जाए ताकि अगली कार्रवाई कर सकें। स्कूल शिक्षा विभाग ने सीएम मनोहर लाल के पूरे मामले की समीक्षा खुद करने पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। चूंकि, सीएम बीते दिनों एचआरएमएस पर सौ फीसदी डाटा अपडेट कराने को लेकर बैठक ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed