{"_id":"67bf6e88a9340b357504b63a","slug":"salary-not-received-for-two-months-employees-sit-on-hunger-strike-outside-sewerage-maintenance-booth-panchkula-news-c-16-pkl1043-644087-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दो महीने से नहीं मिला वेतन, सीवरेज मेंटेनेंस बूथ के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दो महीने से नहीं मिला वेतन, सीवरेज मेंटेनेंस बूथ के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। दो महीने से वेतन न मिलने से परेशान आउटसोर्स सीवर कर्मियों का सब्र टूट गया है। घर में राशन खत्म होने की मजबूरी और अधिकारियों के सिर्फ आश्वासन देने से नाराज कर्मचारियों ने सेक्टर-32 स्थित नगर निगम के सीवरेज मेंटेनेंस बूथ के बाहर भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
शहर में सीवर का काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें दो महीने से वेतन नहीं मिला है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने नगर निगम ऑफिस के सामने एक बार पुतला फूंक कर प्रदर्शन भी किया। कुछ दिन पहले सेक्टर-32 और 33 की डिवाइडिंग रोड पर शाम 5:00 बजे खाली बर्तन खड़काकर प्रदर्शन किया गया था। वहां पर डीएसपी पहुंचे थे। उन्होंने नगर निगम के चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा से मौके पर फोन से बातचीत की, जिसमें चीफ इंजीनियर ने एसडीई को मौके पर भेजा। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि जल्द उनको वेतन मिल जाएगा, लेकिन अब तक उन्हें सैलरी नहीं मिली है।
कर्मचारियों ने कहा कि हैरानी की बात है कि ठेकेदार ने कई महीनों से उनका पीएफ भी जमा नहीं किया है, फिर भी नगर निगम के अधिकारी ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अंत में अधिकारियों के झूठे आश्वासन से तंग आकर उन्होंने सीवरेज इंप्लाइज यूनियन के बैनर चले सेक्टर-32 के वाटर वर्क्स के सीवरेज मेंटेनेंस बूथ के बाहर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि यह भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिलती।