फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Saketri: Sub-health center sick, women from four villages are examined in a rented room

सकेतड़ी : उपस्वास्थ्य केंद्र बीमार, किराए के एक कमरे में होती है चार गांवों की महिलाओं की जांच

Thu, 20 Jan 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Saketri: Sub-health center sick, women from four villages are examined in a rented room
एक छोटे से कमरे में चल रहा है सकेतड़ी का उपस्वास्थ्य केंद्र। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। सकेतड़ी का उप स्वास्थ्य केंद्र तीन साल से बीमार है। जर्जर हाल के कारण किराए के एक छोटे से कमरे में करीब 20 हजार की आबादी वाले चार गांवों की गर्भवती महिलाओं का यहां उपचार किया जाता है। दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी हालात बद से बदतर हैं। उप स्वास्थ्य केंद्र की डिलीवरी हट में चार गांवों (सकेतड़ी, भैंसा टिब्बा, महादेवपुर, सेक्टर-4 हरिपुर) की ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की डिलीवरी हुआ करती थी, लेकिन आज इसे खुद ही उपचार की जरूरत होने के बाद बंद कर दिया गया है। बिल्डिंग जगह-जगह से टूटकर गिरने लगी है। इसका बाथरूम टूट चुका है। इसके आसपास चारों तरफ जंगल और झाड़ियां उग चुकी हैं।
विज्ञापन

स्ट्रेचर पर धूल-मिट्टी, दीवारें टूटी
बदहाल स्वास्थ्य केंद्र में स्ट्रेचर, ओटी वार्ड और सर्जरी रूम तो है, लेकिन सब कुछ टूटा हुआ है। यहां बाथरूम की दीवारें गिर गई हैं। दो कमरे खंडहर हो गए हैं। विभाग को इमारत की मरम्मत के लिए कई बार पत्र लिखा जा चुका है। कोई सुनवाई नहीं हुई है। चारों तरफ गंदा नाला बह रहा है। दो वर्षों से स्वास्थ्य केंद्र किराये के मकान में चल रहा है। बारिश के दिनों में सकेतड़ी उप स्वास्थ्य केंद्र में पानी भर जाता है। बारिश के पानी की निकासी के कोई बंदोबस्त नहीं हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं पहुंचती एंबुलेंस
अभी चारों गांवों की महिलाओं की उपचार की व्यवस्था एक छोटे से रूम में की गई है। एक साथ सामाजिक दूरी का पालन करने लगे तो पांच से सात लोग भी वहां खड़े नहीं हो सकते हैं। ऐसे में यहां कोविड नियमों का पालन भी मुश्किल है। इतना ही नहीं, इस स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के लिए रास्ता इतना पतला है कि यहां एंबुलेंस भी नहीं पहुंच सकती। इस स्वास्थ्य केंद्र में वर्तमान में दो एएनएम और एक मेल स्वास्थ्य कर्मचारी की तैनाती की गई है। इसका संचालन एक छोटे से कमरे में किया जा रहा है। यहां के दो स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अभी महज एक एएनएम पर टीकाकरण की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सकेतड़ी के स्वास्थ्य केंद्र तक जाने के लिए रास्ता ठीक नहीं है। इस कारण गर्भवती महिलाओं को परेशानी होती है। यहां एक छोटे से कमरे में टीकाकरण किया जाता है। यहां बिल्डिंग की हालत जर्जर है। इसको सही कराना चाहिए, ताकि यहां के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। स्वास्थ्य केंद्र के चारों तरफ पानी भरा है। - सरिता, तीमारदार।
सकेतड़ी में पहले जैसा डिलीवरी हट की सुविधा होती तो यहां के महिलाओं को पंचकूला सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। यहां एक एमबीबीएस डॉक्टर भी चाहिए, ताकि लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी समस्याओं के लिए जिला अस्पताल पर निर्भर न रहना पड़े। - नेहा, निवासी सकेतड़ी।
स्वास्थ्य केंद्र तक जाने का रास्ता इतना पतला है कि जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस भी उप स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं जा सकती। यहां की पुरानी बिल्डिंग पूरी तरह से टूट चुकी है। गांव के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए नया स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाना चाहिए। - संगीता, निवासी सकेतड़ी

सकेतड़ी उप स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग बदहाल है, तो मौके का दौरा करने के बाद बिल्डिंग के लिए निर्माण के लिए नए सिरे से प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेजा जाएगा। वहां के स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। - मुक्ता कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed