फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sjoba rally schedule released

चंडीगढ़ः सजोबा रैली का शेड्यूल जारी, नए रूटों पर होगी अग्निपरीक्षा, देशभर से आएंगे 90 प्रतिभागी

Sat, 29 Feb 2020 01:28 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 29 Feb 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
Sjoba rally schedule released
सजोबा रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
इस बार रैली में कई रोमांचक रूटों से होते हुए ड्राइवरों को अग्नि परीक्षा देनी होगी। देश की सबसे पुरानी और लंबी रैली में एक साजोबा रैली मेें देशभर से मोटर स्पोर्ट्स के बेहतरीन ड्राइवर भाग ले रहे हैं। रैली की शुरुआत सेंट जाेंस स्कूल-26 से 29 फरवरी से सुबह 6.30 बजे होगी और 1 मार्च को शाम चंडीगढ़ केसेंट जाेंस स्कूल में जाकर खत्म होगी। वहीं रैली से एक दिन पहले 28 मार्च को दर्शकों के लिए सुपर स्टेज का आयोजन मोहाली में रखा गया है।
विज्ञापन


सजोबा रैली में जिप्सी, कार, बाइक सवार शामिल हैं। वहीं दूसरे वर्ग में (टीम स्पीड डिस्टेंस) टीएसडी आधार पर प्रतियोगी भाग लेंगे। वीरवार को सेंट जाेंस स्कूल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता में सजोबा रैली के आयोजक सेंट जोंस ओल्ड बॅाजय एसोसिएशन के ऑफिशल्स ने हिस्सा लिया। सजोबा के प्रधान सौरभ तयाल ने बताया कि इस बार सजोबा रैली का रूट हिल, समतल एरिया, जंगली एरिय होगा जोक मोटर स्पोर्ट्स के ड्राइवर्स के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।
विज्ञापन


इस बार देशभर से 90 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें जिप्सी और कार वर्ग में 50 प्रतिभागी और मोटर साइकल वर्ग में 40 प्रतिभागी शामिल होंगे। इस बार 4 महिला बाइकर्स भी हिस्सा ले रही हैं। इसके साथ ही 6 बाइकर्स आर्मी और सजोबा रैली के पिछले सालों में जीतने वाले स्टार ड्राइवर्स शिरकत रहे हैं, जिनमें सन्नी सिद्धू, सम्राट यादव, संजय, सुरेश राणा, अमनप्रीत, गुरिंदर सिंह जैसे नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए रोमांचक रूट

इस बार की रैली में कई तरीके के चुनौतीपूर्ण रास्तों से होकर ड्राइवरों को निकलना होगा। नए पहलू में 7 नए रूट्स को बनाया गया है जो डे वन से लेकर डे फोर तक होंगे। इसके साथ ही नाइट में भी कुछ रूट्स को बनाया गया है। जो काफी रोमांचकारी होंगे। इन रास्तों से होते हुए ड्राइवरों को मंजिल की तरफ बढ़ना होगा। इन रूटाें में पहाड़ी मोड़, घुमावदार रास्ते और जंगल एरिया भी शामिल है। जंगली एरिया से गुजरने वाले ड्राइवर्स का खास तौर से ख्याल रखने के लिए सजोबा ने टीम भी बनाई है।

तैनात रहेंगे मार्शल
सजोबा के प्रेसिडेंट ने बताया कि रैली के सभी रूटाें पर मार्शल तैनात रहेंगे। रैली के लिए 160 मार्शलों की टीम बनाई है, ताकि आम पब्लिक को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त मेडिकल टीमाें का भी गठन किया है। एंबुलेंस के साथ डॉक्टर भी रैली के साथ चलेंगे। जिससे कि किसी भी दुर्घटना से निपटा जा सके। वहीं अगर रैली के दौरान किसी भी तरह की दुर्घटना होती है तो इसके लिए फास्ट टीम बनाई गई जोकि घटना केतीन मिनट केभीतर वहां पहुंच जाएगी।

जीतना मेरा पैशन
पिछले साल के सजोबा रैली के विजेता रहे सम्राट यादव इस बार फिर से नए चैलेंज के लिए तैयार है। सम्राट ने बताया कि यह रूट्स काफी चैलेंजिंग है जिससे की इस रैली का रोमांच और अधिक बढ़ने वाला है। इन्हाेंने बताया कि मैने इस बार नए इंजन के साथ अपनी जिप्सी का तैयार किया है। उन्होंने बताया कि पिछले 6 सालाें से मोटर स्पोर्ट्स इवेंट में हिस्सा ले रहा हूं। अपनी गाड़ी की देखभाल भी खुद ही कर लेता हूं। सम्राट ने बताया कि रैली मे मेरा नेविगेटर मूसा शरीफ हाेंगे, जोकि मंगलोर के रहने वाले है। मोटर स्पोर्ट्स में नविगेटर की भूमिका बहुत महत्तवपूर्ण रहती हैं।

बाइकर्स को चुनौती देने का तैयार
सजोबा रैली मे लुधियाना के रहने वाले राजन सिद्दू हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इन्हाेंने बताया कि वह 150 सीसी इंजन वाले मोटर स्पोर्ट्स बाइक पर रैली में शिरकत कर रहा हूं। पिछले 9 वर्षों से हिस्सा ले रहा हूं और 3 बार बाइक केटागेरी में विजेता रहा हूं। राजन ने कहा वह डेढ़ लाख की बाइक पर रैली में हिस्सा लेंगे। इन्हाेंने बताया रैली में हार जीत तो चलती रहती है लेकिन रैली केदौरान अन्य बाइकर्स को चुनौती देते हुए आगे बढ़ना काफी चैलेंज का काम होगा , क्योंकि इसमें देश भर से बेहतरीन बाईकर्स हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed