{"_id":"671445ec714d94073b0d1aaa","slug":"sahas-team-stood-first-in-inter-college-geography-quiz-pkl-office-news-c-87-1-pan1007-116468-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: इंटर कॉलेज जियोग्राफी क्विज में साहा की टीम रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: इंटर कॉलेज जियोग्राफी क्विज में साहा की टीम रही अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। गवर्नमेंट कॉलेज में जियोग्राफी विभाग ने इंटर कॉलेज जियोग्राफी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें गवर्नमेंट कॉलेज साहा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। लविश और रोहन की इस टीम ने शानदार प्रदर्शन कर अन्य टीमों को पीछे छोड़ दिया। पंचकूला सेक्टर-1 की टीम ने द्वितीय स्थान और गवर्नमेंट कॉलेज शहजादपुर की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने भाग लिया।प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जॉइंट डायरेक्टर और प्रिंसिपल डॉ. हेमंत वर्मा (जीसी बरवाला) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देकर कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल ज्ञान का विस्तार करते हैं, बल्कि छात्रों की प्रतिस्पर्धात्मक भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता गवर्नमेंट कॉलेज रायपुररानी की प्राचार्य डॉ. शैलजा छाबड़ा ने की। जिन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विभाग के सभी शिक्षकों, छात्रों और उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. वर्मा ने कॉलेज की नई जियोग्राफी लैब का भी उद्घाटन किया। उन्होंने इसे छात्रों के लिए प्रयोगात्मक अध्ययन में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। लैब का उद्घाटन रिबन काटकर किया गया, जिसमें प्राचार्य डॉ. शैलजा छाबड़ा भी उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता के आयोजन में विभिन्न कमेटियों का विशेष योगदान रहा। स्टेज होस्टिंग कैप्टन श्वेता ने कुशल संचालन किया, जबकि आर्गेनाइजिंग कमेटी में डॉ. पूजा बिश्नोई और राकेश का प्रमुख योगदान रहा।