फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Saharanpur team performed brilliantly, won the Teejmal Cricket Tournament

Panchkula News: सहारनपुर की टीम ने किया शानदार प्रदर्शन, जीता तीजमल क्रिकेट टूर्नामेंट

Sun, 27 Apr 2025 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur team performed brilliantly, won the Teejmal Cricket Tournament
पंचकूला। तीजमल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में ऑल इन वन एजुकेशन एकेडमी सहारनपुर की टीम शानदार प्रदर्शन कर साॅपिंस क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ की टीम को तीन विकेट से हराकर इस ट्रॉफी को जीतकर विजेता बनी। विजेता टीम को 2.21 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, ट्राॅफी दी और उपविजेता 1.21 लाख रुपये नकद एवं ट्राॅफी दी गई। तीसरे रनरअप को 51000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी साॅपिंस क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 19.4 ओवर में 115 रन बनाकर आउट हो गई। जवाबी बल्लेबाजी में ऑल इन वन एजुकेशन एकेडमी ने 16.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 117 रन बना लिए। सापिंस क्रिकेट अकादमी के निखिल कुमार ने 8 बाल में 2 रन, अभिमन्यु ने 16 बाल में 23 रन, राघव वर्मा ने 38 बाल में 29 रन, शिवम नगरथ ने 16 बाल में 17 रन, आदित्य कुमार ने 7 बाल में 10 रन बनाए। गेंदबाज दीपक राणा ने 11 रन देकर 1 विकेट, सौरव ने 15 रन देकर 2 विकेट, प्रिंस उपाध्याय ने 21 रन देकर 2 विकेट, मोहम्मद अजमल ने 28 रन देकर 1 और पुंडीर ने 22 रन देकर 3 विकेट झटके। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए ऑल इन वन एजुकेशन एकेडमी के रितिक सोनकर ने 3 बाल में 1, प्रिंस उपाध्याय ने 42 बाल में 39 रन, राघव यादव ने 17 बाल में 13 रन, मोहम्मद अजमल ने 15 बाल में 32 रन बनाए। गेंदबाज निखिल कुमार ने 18 रन देकर 2 विकेट, युवराज ने 32 रन देकर 4, राघव वर्मा ने 15 रन देकर 1 विकेट झटका। तीसरे स्थान पर कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी और चौथे पर सनराइज क्रिकेट अकादमी रही। इस अवसर पर सुभाष बंसल, बाल कृष्ण वर्मा, रजनीश कुमार, विनय अरोड़ा, नितिन गर्ग, रंजीत, पुनीत रावल, अतुल गर्ग सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

समापन समारोह में श्री श्री 108 तपोनिष्ट अग्निहोत्री संपूर्णानंद ब्रह्मचारी की गरिमा में उपस्थिति में हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे मुख्य अतिथि रहे। अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर विस अध्यक्ष रहे पूर्व विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की पूर्व मानद महासचिव रंजीता मेहता, पूर्व जिला प्रधान भाजपा दीपक शर्मा, शिवालिक विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन ओमप्रकाश देवी नगर भी कार्यक्रम में पहुंचे। तीजमल क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक लैंड क्राफ्ट के प्रबंध निदेशक पंकज लिद्दो, विपिन लिद्दो, अनीश अग्रवाल, निर्मल चंद ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। उन्हें शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। संपूर्णानंद ब्रह्मचारी ने लैंड क्राफ्ट के पंकज लिद्दो और विपिन लिद्दो को सफल आयोजन की बधाई दी और कहा कि बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए यह आयोजन आगे भी होते रहने चाहिए। प्रवीण अत्रे ने कहा कि आज युवाओं को खेलों की तरफ लाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed