{"_id":"66aa424217c81a515e07b568","slug":"safety-and-respect-of-women-is-important-himadri-kaushik-panchkula-news-c-87-1-pan1007-114420-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की सुरक्षा और उनका सम्मान महत्वपूर्ण : हिमाद्री कौशिक\nरायपुररानी में महिला सुरक्षा कार्यक्रम का अयोजन\nमहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की सुरक्षा और उनका सम्मान महत्वपूर्ण : हिमाद्री कौशिक रायपुररानी में महिला सुरक्षा कार्यक्रम का अयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर
Wed, 31 Jul 2024 07:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Wed, 31 Jul 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। रायपुररानी में बुधवार को महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीसीपी हिमाद्रि कौशिक किन्हीं कारणों से नहीं पहुंची सकीं। उन्होंने अपना संदेश एसएचओ के जरिये पहुंचाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनकी सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और साइबर सिक्योरिटी के बारे में जागरूक करना था। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने डीसीपी के भेजे संदेश को बताते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनका सम्मान सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं को डायल 112 की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी और बताया कि किसी भी आपात स्थिति में यह सेवा तुरंत सहायता पहुंचाती है। कार्यक्रम में उद्योगपति मुकेश गोयल ने महिलाओं की आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए शिक्षा और कौशल विकास पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के महत्व पर भी प्रकाश डाला और कहा कि हर बेटी को शिक्षा का अधिकार है और इसे सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं को विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी, जो उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत करने में सहायक हो सकती हैं।
सुनीता रावत, इंस्पेक्टर डायल 112 ने भी बताया कि किस प्रकार महिलाएं किसी भी तरह के शोषण के खिलाफ आवाज उठा सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिला शोषण के खिलाफ सख्त कानून और नियम बनाए गए हैं और उन्हें अपने अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने महिलाएं डायल 112 के जरिये तुरंत आपात सेवा ले सकती हैं। प्रियंका पूनिया मोटिवेटर एक्टिविस्ट, चंद्रपाल सुपरिंटेंडेंट फॉरेस्ट ने साइबर सिक्योरिटी के बारे में जानकारी दी। सोशल वर्कर तमन्ना कथूरिया और मुस्कान ने इंटरनेट और सोशल मीडिया के सही उपयोग और साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार वे खुद को सशक्त बना सकती हैं। महिलाओं को आत्मरक्षा के कुछ बुनियादी तकनीकों के बारे में भी सिखाया गया, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा कर सकें।