फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sadhu injured woman by attacking with ax

कुल्हाड़ी से हमला कर साधु ने महिला को घायल किया

Mon, 26 Oct 2020 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Sadhu injured woman by attacking with ax
बरवाला। देव कॉलोनी में एक साधु ने महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी साधु को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को पंचकूला सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने उसके बयान ले लिए हैं।
विज्ञापन

महिला के पति प्रदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि वह कस्बा बरवाला की देव कॉलोनी में अपने मकान में रहता है। उसके घर के सामने एक साधु गंगा सागर गिरी आश्रम बनाकर रहता है। वह झाड़-फूंक का काम करता है। रविवार शाम को जब उसकी पत्नी मनदीप कौर सांई मंदिर कीर्तन से घर आ रही थी, तो साधु ने कहा कि तूने आश्रम से कपड़े धोने के पाउडर का पैकेट चुराया है। पत्नी के मना करने पर वह झगड़ा करने पर उतारू हो गया। उसने पत्नी के सिर में कुल्हाड़ी मारकर उसे घायल कर दिया। पत्नी बेहोश होकर गली में गिर गई। उसको तुरंत उपचार के लिए सेक्टर-6 पंचकूला पहुंचाया गया। इस घटना की सूचना बरवाला पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही बरवाला पुलिस चौकी के इंचार्ज राजबीर सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपी साधु को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed