{"_id":"683f2bcabd9069168e0b0973","slug":"sad-will-set-up-a-camp-in-protest-against-the-acquisition-of-24-thousand-acres-of-land-in-ludhiana-panchkula-news-c-74-1-lud1001-110545-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: लुधियाना में 24 हजार एकड़ जमीन एक्वायर करने के लिए विरोध में शिअद कैंप लगाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: लुधियाना में 24 हजार एकड़ जमीन एक्वायर करने के लिए विरोध में शिअद कैंप लगाएगा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। शिरोमणि अकाली दल, आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा अर्बन एस्टेट के नाम पर 24000 एकड़ जमीन अधिग्रहण करने के विरोध में लुधियाना जिले में गांव स्तर पर कैंपों का आयोजन करेगा।
इस बारे एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली दल के लोकसभा इंचार्ज रंजीत सिंह ढिल्लों, जसकरण सिंह दिओल और अन्य नेताओं ने कहा कि इन शिविरों में पार्टी जमीन अधिग्रहण का विरोध करने वाले लोगों से हलफनामे एकत्र करेगी। उन्होंने कहा कि अकाली दल अध्यक्ष की अगुवाई में बड़े धरने के बाद आप सरकार जमीन एक्वायर पाॅलिसी में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा है और यह भगवंत मान सरकार की अगुवाई वाली सरकार द्वारा कल पारित प्रस्ताव से स्पष्ट है।
अकाली नेताओं ने कहा कि आप सरकार जमीन माफिया को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है और कालोनाइजरों और बिल्डरों को फायदा पहुंचाने के लिए पाॅलिसी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित पाॅलिसी में किसानों को नुकसान पहुंचाया गया है और उन्हें जमीन के बाजार वाले भाव से भी वंचित किया गया है।
विज्ञापन
अकाली दल इस अधिग्रहण का पुरजोर विरोध करेगा और किसानों को अपनी जमीन छोड़ने को मजबूर न किया जाए यह सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि शराब कारोबार की तरह आप सरकार इस अधिग्रहण प्रोजेक्ट में प्रापर्टी डीलरों को फायदा पहुंचाना चाहती है, लेकिन राज्य के लोगों ने इस प्रोजेक्ट के खिलाफ लामबंद होना शुरू कर दिया है। यह सरकार जनविरोधी खासतौर पर किसान विरोधी साबित हुई है। अकाली नेताओं ने इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जन आंदोलन शुरू करने की घोषणा की।