{"_id":"697cdd6266fdf3056800bb38","slug":"sad-to-expand-its-reach-among-businessmen-and-entrepreneurs-panchkula-news-c-16-1-knl1001-937018-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कारोबारियों और उद्यमियों में अपनी पैठ बढ़ाएगा शिअद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कारोबारियों और उद्यमियों में अपनी पैठ बढ़ाएगा शिअद
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल अब प्रदेश के कारोबारियों व उद्यमियों में अपनी पैठ बढ़ाएगी। इसके लिए पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल ने उद्योग और व्यापार विंग की कोर कमेटी का गठन किया है। इसमें सूबे के व्यापारियों और उद्यमियों को शामिल किया गया है ताकि उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा सके।
इस विंग के अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी एनके शर्मा को दी गई है। इस कमेटी के जरिये पार्टी व्यापारियों और उद्यमियों के विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। इस कोर कमेटी में पूर्व विधायक एडवोकेट हरीश राय हांडा, अमृतसर से राजिंदर सिंह मारवाह व अमित कपूर, लुधियाना से कमल चेतली, गुरमीत सिंह कुलार व आरडी शर्मा, मानसा से प्रेम कुमार अरोड़ा, फगवाड़ा से रंजीत सिंह खुराना, बरनाला से संजीव शौरी, होशियारपुर से संजीव तलवाड़, रोपड़ से परमजीत सिंह मक्कड़, मोहाली से हरजीत सिंह, एडवोकेट परमवीर सिंह सन्नी और प्रेम वलैचा, बठिंडा से मोहित गुप्ता, मोगा से बाल कृष्ण बाली, जलालाबाद से अशोक अनेजा, सुनाम से विनरजीत सिंह खडियाल व मंडी गोबिंदगढ़ से भारत भूषण टोनी जिंदल को शामिल किया गया है।
विंग के अध्यक्ष एनके शर्मा ने कहा कि प्रदेश में उद्यमियों व कारोबारियों से जुड़ी कई समस्याएं हैं जिन्हें इस मंच के माध्यम से उठाया जाएगा। उनके अनुसार ट्रेड विंग पंजाब के गवर्नर से मुलाकात करके उन्हें पंजाब में कारोबारियों व उद्यमियों को पेश आ रहीं समस्याओं के बारे में बताएगा। विंग का एक विजन डॉक्यूमेंट जल्द ही घोषित किया जाएगा, साथ ही संगठन को निर्वाचन क्षेत्र, सर्कल और गांव स्तर तक ले जाने के लिए एक टाइमलाइन भी तय की जाएगी।