{"_id":"66ad812a44fa14c9030af256","slug":"sad-mp-appeals-to-set-up-300-bed-trauma-center-in-aiims-bathinda-pkl-office-news-c-16-1-pkl1079-483161-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: शिअद सांसद ने एम्स बठिंडा में 300 बिस्तर वाला ट्राॅमा सेंटर स्थापित किए जाने की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: शिअद सांसद ने एम्स बठिंडा में 300 बिस्तर वाला ट्राॅमा सेंटर स्थापित किए जाने की अपील की
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की वरिष्ठ नेता हरसिमरत कौर बादल ने शुक्रवार को सदन में एम्स बठिंडा के लिए 300 बिस्तरों वाला ट्राॅमा सेंटर स्वीकृत करने की मांग के अलावा मानसा में एम्स का एक केंद्र खोलने और फिरोजपुर में पीजीआईएमईआर और सैटेलाइट सेंटर के निमार्ण को शीघ्र पूरा करने की मांग की। हरसिमरत कौर ने कहा कि एम्स बठिंडा में रोज 2500 लोग आते हैं और यह दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे स्थित है, जहां सड़क दुर्घटनाएं बहुत ज्यादा होती हैं, लेकिनि इसके इमरजेंसी वार्ड में केवल 28 बिस्तर हैं। वह तीन साल से 300 बिस्तरों वाला ट्राॅमा सेंटर बनाने का अनुरोध कर रहीं हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
अकाली नेता ने एम्स बठिंडा में पीईटी स्कैन मशीन स्थापित करने की अपील करते हुए कहा कि पंजाब में कैंसर के मामले हर साल 60 फीसदी बढ़ रहे हैं और महिलाओं में कैंसर के मामले देश में सबसे ज्यादा हैं। एम्स बठिंडा में लाइव डोनर किडनी प्रत्यारोपण शुरू हो गया है और संस्थान में एक राज्य अंग प्रत्यारोपण और उत्तक प्रत्यारोमण संगठन (एसओटीटीओ) की स्थापना की जानी चाहिए।
उन्होंने अपने हलके के लिए उच्च स्तरीय आईसीयू वेंटिलेटर की व्यवस्था करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि मृत्यु दर को कम करने के लिए इनकी बहुत आवश्यकता है। उन्होंने संस्थान को आवश्यक मैनपावर प्रदान करने और डाॅक्टरों के लिए आवश्यक स्टाफ क्वार्टर और छात्रावास आवास की स्थापना की भी मांग की है। बठिंडा की सांसद ने स्वास्थ्य योजनाओं की ब्रांडिंग को लेकर केंद्र सरकार और पंजाब परकार के बीच चल रही खींचतान के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि इस खींचतान के कारण पंजाब को मिलने वाले फंड में भारी देरी हुई है और लोगों को इसके कारण परेशान नहीं किया जाना चाहिए।