{"_id":"6702ca2a63495c585f092b2a","slug":"sad-formed-legal-team-for-panchayat-elections-pkl-office-news-c-16-1-pkl1082-534222-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचायत चुनाव के लिए शिअद ने लीगल टीम की गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचायत चुनाव के लिए शिअद ने लीगल टीम की गठित
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंचायत चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने लीगल टीम गठित की है। यह उन नेताओं को कानूनी सहायता प्रदान करेगी, जो चुनाव के लिए अपने नामांकन दाखिल नहीं कर पाए हैं। ऐसे सभी नेताओं को पार्टी ने सोमवार को चंडीगढ़ ऑफिस में बुलाया है। पहले ऐसे मामलों की जांच की जाएगी और उसके बाद ही राज्य चुनाव आयोग को पूरे मामले से अवगत करवाया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो पार्टी इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाने की भी तैयारी कर रही है। शिअद के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने इस संबंध में रविवार को जानकारी दी।
डॉ. चीमा ने आरोप लगाया कि आप सरकार ने विपक्षी सदस्यों को नामांकन दाखिल करने से रोका है। लीगल टीम का नेतृत्व कानूनी विंग के अध्यक्ष करेंगें, जबकि इसमें पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील भी शामिल हैं। टीम सुबह 11 बजे यहां अकाली दल के मुख्य कार्यालय में पीड़ित पक्षों से मुलाकात करेगी और उनको इंसाफ दिलाने के लिए काम करेगी। इसके बाद ही आयोग को बड़े स्तर पर हुई हिंसा, नामांकन केंद्रों पर लाइनों में खड़े उम्मीदवारों पर हुए हमलों, विपक्षी उम्मीदवारों के नामांकन फाड़ने व नामांकन पत्र खारिज करने के मामलों से अवगत करवाएंगे। साथ ही सत्ता का दुरुपयोग और लोकतंत्र की हत्या करने के लिए उच्चस्तरीय जांच की मांग करेंगे।
अकाली नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने की निंदा :
डाॅ. चीमा ने वरिष्ठ अकाली नेता वरदेव सिंह मान और बाॅबी मान के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों नेताओं के बेटों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए व आप सरकार ने इन्हें न्याय देने के बजाय उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर दिया है। अगर इस तरह ही धक्केशाही ही करनी है तो चुनाव करवाने का क्या फायदा है।