फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   SAD engaged in strengthening the organization, Balbir Singh and Sohan Singh Thandal appointed General Secretaries

Panchkula News: संगठन को मजबूत करने में जुटा शिअद, बलबीर सिंह व सोहन सिंह ठंडल को बनाया महासचिव

Mon, 01 Dec 2025 01:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
SAD engaged in strengthening the organization, Balbir Singh and Sohan Singh Thandal appointed General Secretaries
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) वर्ष 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुट गया है। शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने रविवार को पदाधिकारियों को नियुक्ति की है। वरिष्ठ नेता सोहन सिंह ठंडल और बलबीर सिंह को महासचिव नियुक्त किया गया है जबकि गुरमीत सिंह दादूवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह वरिष्ठ नेता होशियारपुर से बलदेव मान और वरिंदर सिंह बाजवा को कोर कमेटी के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इसके अलावा हरिंदर सिंह ढींडसा को जालंधर उत्तर विधानसभा क्षेत्र और हरमोहन संधू को चमकौर साहिब का हलका प्रभारी नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ नेता मोहिंदर सिंह केपी और कुलवंत सिंह को करतारपुर विधानसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक लगाया गया है। गुरमीत सिंह दादूवाल और हरिंदर सिंह ढींडसा आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक और राज कमल सिंह भुल्लर स्क्रीनिंग, उम्मीदवारों के चयन और चुनाव अभियान के आयोजन के लिए नकोदर निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव का समन्वय करेंगे।
विज्ञापन

जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए समितियां गठित :
इसके अलावा पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए स्क्रीनिंग और चयन के लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन क्षेत्र स्तर की समितियों का गठन भी किया गया है। इसमें विधानसभा हलका अमरगढ़ के लिए समिति में भीम सिंह, सतबीर सिंह और गुरशरण सिंह को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह विधानसभा हलका चब्बेवाल के लिए समिति में निर्मल सिंह, सतनाम सिंह बंटी, अमनदीप सिंह सोनी, सरविंदर सिंह और विधानसभा हलका मुकेरियां के लिए ईशर सिंह, रोशन लाल, लखविंदर सिंह, कृपाल सिंह गोरा और सुदागर सिंह को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed