{"_id":"665a685fa86e859c990a2a67","slug":"run-special-checking-campaign-in-border-areas-to-break-the-supply-chain-of-narcotics-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-112432-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए बॉर्डर क्षेत्रों में चलाएं विशेष चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए बॉर्डर क्षेत्रों में चलाएं विशेष चेकिंग अभियान
विज्ञापन
-पुलिस अधिकारियों को नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। उपायुक्त यश गर्ग ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में नशीले पदार्थों के उपयोग की रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय एनकोर्ड कमेटी की आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। पुलिस विभाग के अधिकारियों को नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाही करने के निर्देश दिए। नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए पंजाब और हिमाचल के बॉर्डर से लगते क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाने को कहा।
उन्होंने कहा कि इस अवैध धंधे में संलिप्त लोगों से किसी भी प्रकार की रियायत ना बरतें। उन्होंने जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज विभिन्न मामलों की समीक्षा की और अब तक जब्त किए गए मादक पदार्थ जैसे कि-अफीम, चरस, गांजा और पोपीहस्क का ब्यौरा मांगा।
उपायुक्त ने पुलिस विभाग को जिला में एनडीपीएस के तहत दर्ज मामलों के साथ साथ अंडर इनवेस्टिगेशन और कोर्ट में विचाराधीन मामलों की रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि दूसरे प्रदेशों से नशीले पदार्थों की सप्लाई की चेन को तोड़ने के लिए पंजाब और हिमाचल के बॉर्डर से लगते जिले के क्षेत्रों में पुलिस विभाग द्वारा नाके लगाकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाए। इसके अलावा हिमाचल और पंजाब पुलिस के साथ निरंतर संपर्क स्थापित किया जाए।
विज्ञापन
-टोल फ्री नंबर 7087081100 पर मादक पदार्थो की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करें
उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस विभाग द्वारा शुरू किए गए टोल फ्री नंबर 7087081100 पर मादक पदार्थों की तस्करी और उपयोग से संबंधित शिकायतें मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाए। मादक पदार्थों को जब्त करने के साथ-साथ इस अवैध धंधे में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए। पुलिस द्वारा जिला में ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जाए जहां नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री की आशंका है।
-पिछले चार महीनों मेंं एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत 48 मामले दर्ज
बैठक में एएसपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि पिछले चार महीनों में जिले में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत 48 मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 292 ड्रग पैडलर चिन्हित कर 190 से पूछताछ की गई है। बैठक में डिप्टी सिविल सर्जन ने नशा मुक्ति केंद्रों के बारे मे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशे के आदी लोगों का नशा छुड़वाने और उनके पुर्नवास के लिए, जिला में 2 नशामुक्ति केंद्र और 6 पुर्नवास केंद्र संचालित हैं। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि नशामुक्ति केंद्रों की लगातार चेकिंग की जाए और इनके लाइसेंस भी चेक किए जाएं।