फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rule-134A: 268 children are making rounds for admission, hearing is not happening

नियम-134ए : 268 बच्चे दाखिले के लिए लगा रहे चक्कर, नहीं हो रही सुनवाई

Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Rule-134A: 268 children are making rounds for admission, hearing is not happening
पंचकूला। नियम-134ए के तहत निजी स्कूलों में बेहतर शिक्षा ग्रहण करने का सपना देखने वाले 268 बच्चों का भविष्य सरकार और निजी स्कूलों के बीच फंसकर रह गया है। अभिभावक दो माह से उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों के अलावा निजी स्कूलों के चक्कर काट काटकर थक चुके हैं, इसके बाद भी दाखिला नहीं हो पाया है। शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने की जगह उन्हें केवल नोटिस थमाकर इतिश्री कर ली है।
विज्ञापन

नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए जिले के 642 बच्चों ने आवेदन किया था। इसमें 454 बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में सीट अलॉट कर दी गई। इसमें 146 को ही दाखिला दिया गया। विभिन्न कारणों से 40 छात्रों के दाखिले रद्द कर दिए गए। वहीं अभी तक 268 छात्रों को दाखिला नहीं मिल पाया है। अभिभावकों की तरफ से कई बार स्कूल सहित अधिकारियों को गुहार लगाई गई है। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

तीन बार बढ़ाई अंतिम तिथि, फिर भी नहीं मिला दाखिला
स्कूल अलॉट होने के बाद विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए आवंटित स्कूलों में तो पहुंचे, लेकिन निजी स्कूलों ने दाखिला देने से साफ इनकार कर दिया। अभिभावकों के प्रदर्शन और निजी स्कूलों की मनमानी के बीच पात्र विद्यार्थियों को दाखिला दिलवाने के लिए शिक्षा विभाग ने दाखिला लेने की अंतिम तिथि पहले 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बढ़ाई थी। उसके बाद 7 जनवरी, फिर 15 जनवरी तक बढ़ाई। तीन बार तिथि बढ़ाने और 16 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के बावजूद निजी स्कूल दाखिला देने को राजी नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक बोले, अधिकारी कर रहे हताश
सूरजपुर निवासी सुरिंदर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी का दाखिला टेस्ट के माध्यम से होना तय हुआ था। सीट अलॉट होने के बाद वह कई बार स्कूल गए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद अधिकारियों से भी शिकायत कर चुके हैं। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
सूरजपुर निवासी मोहन सिंह ने बताया कि उनकी बेटी का दाखिला भी सूरजपुर में होना तय हुआ था। कई बाद दाखिला के लिए जा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। जो भी प्राइवेट स्कूल दाखिला नहीं दे रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दाखिला नहीं देने पर स्कूलों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। -निरूपमा कुश, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed