फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ruckus after a young man, traumatized by assault, committed suicide; family members and villagers staged a protest by placing the body on the road and blocking the road

Panchkula News: मारपीट से आहत युवक के आत्महत्या के बाद हंगामा, परिजनों व ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन, जाम

Thu, 06 Nov 2025 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Ruckus after a young man, traumatized by assault, committed suicide; family members and villagers staged a protest by placing the body on the road and blocking the road
रायपुररानी। टांगरी नदी के पास मारपीट से आहत होकर मंगलवार को फांसी लगाने वाले युवक सागर सिंगला की मौत के बाद बुधवार दोपहर रायपुररानी कस्बे में माहौल तनावपूर्ण हो गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों व ने शव को सरकारी स्कूल के सामने सड़क पर रखकर धरना दिया। इस वजह से करीब ढाई घंटे तक सड़क जाम रहा और सड़क पर वाहनों की कतार लग हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि 24 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। अभी मौत के पीछे क्या वजह रही इसका खुलासा नहीं हुआ है लेकिन दोस्तों का कहना है कि मरने से पहले सागर ने राजीव गुज्जर और शिव उर्फ काकू पर पीटने के आरोप लगाया था। ये दोनों भाग गए हैं। पुलिस ने पहले अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब जांच में इन दोनों को नाम शामिल कर लिया है। पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए टीम का गठन किया है।इनकी गिरफ्तारी के बाद ही मौत ही सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन


दोपहर करीब 2 बजे सागर के परिजन व ग्रामीण शव को रायपुररानी सरकारी स्कूल के सामने गाड़ी में रखकर सड़क पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ ही देर में सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए थाना प्रभारी सुखबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जाम लगने से रायपुररानी-नारायणगढ़ मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


परिजनों ने राजीव गुज्जर और शिव उर्फ काकू पर लगाया पीटने का आरोप
परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजीव गुज्जर और शिव उर्फ काकू नामक दो युवक व उनके साथी सागर से मारपीट करने में शामिल थे। परिजनों का आरोप था कि पुलिस इन दोनों को जानती है लेकिन जानबूझकर कार्रवाई नहीं कर रही। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने मौके पर ही एक टीम को दोनों आरोपियों की तलाश में भेजा लेकिन एक घंटे तक कोई गिरफ्तारी न होने पर भीड़ और आक्रोशित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी आशीष कुमार मौके पर पहुंचे, परिजन लिखित आश्वासन पर अड़े

करीब 3:15 बजे पुलिस की एक बस मौके पर पहुंची। 3:30 बजे एसीपी आशीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा लेकिन परिजन लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे। करीब एक घंटे तक चली बातचीत के बाद थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने परिजनों को आश्वासन दिया कि दोनों आरोपियों को एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद शाम 4:15 बजे जाम खोला गया। इसके बादउ परिजन सागर के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।


सागर आ जा बेटा... मां की चीख से लोगों के निकले आंसू

धरने के दौरान माहौल भावनात्मक हो गया। सागर की मां सड़क पर बिलख-बिलख कर रोती रही। वह बार-बार दोहरा रही थी-सागर आ जा बेटा, सागर आ जा… इससे लोगों के आंसू आ गए।
एसीपी से बात-करते-करते बेहोश हुए पिता
उधर, सागर के पिता सदमे में सड़क पर लेट गए और एसीपी से बात करते-करते बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें पानी पिलाकर होश में लाया। सागर का भाई लगातार पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार करता रहा।

परिजनों का आरोप-आरोपी माइनिंग व नशे के कारोबार से जुड़े

परिजनों ने बताया कि दोनों आरोपी माइनिंग और नशे बेचने के धंधे जुड़े हैं। उनका कहना है कि पिछले एक महीने में रायपुररानी क्षेत्र में 3 से 4 युवकों की मौत नशे के कारण हुई लेकिन पुलिस ने अब तक किसी भी नशा तस्कर या सप्लायर पर कार्रवाई नहीं की।

कोट...
हमने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया है कि दोनों नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जांच के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई हैं और सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। - सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी रायपुररानी


भीड़ में गुस्सा और गम दोनों

करीब ढाई घंटे चले धरना-जाम केवल एक परिवार का विरोध नहीं बल्कि पूरे इलाके के गुस्से था। लोगों में गुस्सा और गम दोनों नजर आया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की तो आने वाले दिनों में वे आंदोलन करेंगे।

वीडियो बना मौत को बुलाया

मृतक सागर सिंगला ने मरने से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। इसमें उसने कहा था कि जिसने मुझे मारा, मैं उनके नाम बताकर फांसी लगाऊंगा।
वीडियो वायरल होने के बाद से यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और अब लोगों की नजरें पुलिस कार्रवाई पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed