फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rs 95 lakh will be spent on pond and dispensary in Saketdi

पंचकूला: सकेतड़ी में तालाब और डिस्पेंसरी पर खर्च होंगे 95 लाख रुपये

Sun, 12 Feb 2023 05:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:25 AM IST
विज्ञापन
Rs 95 lakh will be spent on pond and dispensary in Saketdi
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। सकेतड़ी गांव में दो विकास योजनाओं पर 95 लाख रुपये खर्च किया जाएगा। इसमें से 45 लाख की लागत से एक तालाब बनाया जा रहा है, जबकि 50 लाख की लागत से डिस्पेंसरी कम सब सेंटर बनाया जाएगा। दोनों योजनाओं को सिरे चढ़ाने के लिए विधानसभा ज्ञानचंद गुप्ता ने निर्देश दिए हैं। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि 50 लाख की लागत से डिस्पेंसरी कम सब सेंटर के लिए जगह देखी। पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता को आंगनबाड़ी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन भवन में आंगनबाड़ी संचालित करने के लिए कहा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने अधिकारियों को सकेतड़ी गांव से शिव मंदिर तक सड़क का निर्माण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि पर श्रद्धालु लाखों की संख्या में सकेतड़ी आते हैं। इस अवसर पर आधार कार्ड में त्रुटियों को लेकर गांववासियों ने उनसे मुलाकात की और उन्हें इस बारे में अवगत करवाया। उन्होंने पार्षद नरेंद्र लुबाणा को लोगों के आधार की सूची बनाकर उनकी त्रुटियां दूर करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एमडीसी मंडल अध्यक्ष युवराज कौशिक, मंडल महामंत्री प्रमोद वत्स, पार्षद जय कौशिक, सुरेश वर्मा, नगर निगम के अधीक्षक अभियंता विजय कुमार, पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास राणा, सीएचओ कमल रानी, एएनएम नवजोत तथा गांव सकेतड़ी के लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed