फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rs 2.25 crore will be spent under Aatma Yojana for the development of farmers.

Panchkula News: किसानों के विकास के लिए आत्मा योजना के तहत 2.25 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Tue, 28 May 2024 11:44 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Rs 2.25 crore will be spent under Aatma Yojana for the development of farmers.
पंचकूला। जिले के किसानों के विस्तार व सुधार के लिए आत्मा योजना के तहत वर्ष 2024 में लगभग 2.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।मंगलवार को उपायुक्त यश गर्ग की अध्यक्षता में, लघु सचिवालय के सभागार में हुई बैठक में इस बात की जानकारी दी गई। इसमें कृषि विभाग की आत्मा योजना को लेकर चर्चा हुई। किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अन्य कई योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि किसानों के विस्तार व सुधार के लिए, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) के राज्य विस्तार कार्यक्रमों के समर्थन के तहत आत्मा योजना की स्थापना की गई हैं। इस योजना के तहत वर्ष 2024 में किसानों के लिए लगभग 2.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि किसानों को नई तकनीकी जानकारी के लिए दूसरे प्रदेशों का भ्रमण करवाया जाएगा। ताकि, वो वहां की तकनीक अपनाकर अपनी आमदनी को बढ़ा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि किसानों को उन्नत तरीकों से परिचित कराने के लिए प्रत्येक गांव में जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा ब्लाॅक स्तर पर, जिला स्तर पर और कृषि विज्ञान केंद्र में प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। ये प्रशिक्षण हर ब्लाॅक की जरूरत के अनुसार अलग-अलग विषय पर होगा, जोकि किसानों के लिए काफी लाभदायक होगा। किसानों को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से भी जागरूक किया जाएगा, जोकि किसानों के लिए उत्पादन का प्रचार और बिक्री में मददगार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. यश गर्ग ने बताया कि जिला स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा रायपुररानी और बरवाला में किसानों के लिए कृषि मेलों को आयोजन किया जाएगा। इनमें किसानों को गेहूं, धान, फल, सब्जी व फूलों आदि की फसलों पर विस्तृत जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अग्रणी किसानों के खेतों में फार्म स्कूल का आयोजन किया जाएगा। जहां पर किसी भी फसल की शुरुआत से लेकर घर आने तक के प्रयोगों पर निगरानी रखते हुए प्रशिक्षण दिया जाएगा। उपायुक्त ने बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

इस मौके पर जिला परिषद सीईओ गगनदीप सिंह, कृषि उप निदेशक सुरेंद्र यादव, जिला मत्स्य अधिकारी राजन, डा. गुरनाम सिंह, उप लीड बैंक मैनेजर विभोर समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed