{"_id":"79250339373da957524227a5f6c72f7d","slug":"rs-16-lakh-reward-to-those-who-rob","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतूत ने बना दिया लाख का इनामी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करतूत ने बना दिया लाख का इनामी
अमर उजाला पंचकूला
Updated Sat, 12 Oct 2013 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरावती एनक्लेव स्थित एसबीआई के सामने से गन प्वॉइंट पर हुई 16 लाख रुपये की लूट के मामले में डीजीपी ने लुटेरों पर इनाम घोषित कर दिया है।
इसके तहत आरोपियों का सुराग देने और उन्हें पकड़वाने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही सुराग देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।
गौरतलब है कि गत तीन अक्तूबर को पिंजौर स्थित अमरावती एनक्लेव में पेट्रोल पंप कर्मियों से इटियोस कार सवारों ने 16 लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया था।
पथराव करने वालों पर 10 हजार का इनाम
शिरडी के लिए रविवार को कालका से रवाना हुई ट्रेन पर मानकपुर रेलवे फाटक के पास पथराव करने वालों की जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।
इसी ट्रेन में सवार होकर केन्द्रीय मंत्री कुमारी सैलजा चंडीगढ़ तक आई थीं।
पत्थर से उन्हें चोट भी आई थी। इस घटना की छानबीन में जुटी टीम को अब तक कुछ नहीं हासिल होने पर जीआरपी, अंबाला डिवीजन के एसपी ने इसकी घोषणा की है।