फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Colonel Gopi Singh wins the AGS Golf Tournament title

Panchkula News: कर्नल गोपी सिंह ने जीता एजीएस गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब

Wed, 21 Oct 2026 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Colonel Gopi Singh wins the AGS Golf Tournament title
75 के स्कोर के साथ रहे ओवरऑल चैंपियन, जनरल गुरपाल सिंह सांघा ने लगाई 267 गज की सबसे लंबी ड्राइव
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। कर्नल गोपी सिंह ने 75 के ओवरऑल स्कोर के साथ 12वें एमेच्योर गोल्फर्स सोसायटी (एजीएस) गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीता। डॉ. बलबीर पंवार 83 के स्कोर के साथ उपविजेता रहे। पंचकूला गोल्फ क्लब में आयोजित प्रतियोगिता में तीन हैंडीकैप श्रेणियों के मुकाबलों के साथ गोल्फ कौशल पर आधारित विशेष स्पर्धाएं भी हुईं।
शून्य से नौ हैंडीकैप श्रेणी में कर्नल गोपी सिंह, 10 से 15 श्रेणी में डॉ. बलबीर पंवार और 16 या उससे अधिक श्रेणी में लेफ्टिनेंट जनरल गिरिराज सिंह विजेता बने। एडवोकेट जसलीन सिंह जैदका और एसके गोयल ने संबंधित श्रेणियों में दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अन्य स्पर्धाओं में जनरल गुरपाल सिंह सांघा ने 267 गज की सबसे लंबी ड्राइव लगाकर पहला स्थान हासिल किया। कर्नल गोपी सिंह 252 गज के साथ दूसरे स्थान पर रहे। सबसे सीधी ड्राइव में एके जिंदल विजेता और अनिल जगनानी उपविजेता बने। पिन के सबसे नजदीक गेंद पहुंचाने की स्पर्धा में डॉ. बलबीर पंवार विजेता रहे। उनकी गेंद पिन से पांच फुट दो इंच दूर रुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजीएस ने अपने संरक्षक एसएस प्रसाद की होल-इन-वन उपलब्धि का भी जश्न मनाया। उन्होंने 11 अक्टूबर को चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में यह उपलब्धि हासिल की थी। पुरस्कार वितरण समारोह में पंजाब रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी के चेयरमैन राकेश गोयल मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed