फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rose Festival: Six-minute air journey for 1700 rupees

रोज फेस्टिवलः 1700 रुपये देकर छह मिनट के हवाई सफर का लुत्फ उठा सकेंगे चंडीगढ़वासी

Tue, 18 Feb 2020 01:28 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 18 Feb 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
Rose Festival: Six-minute air journey for 1700 rupees
Rose Festival Chandigarh
28 फरवरी से 1 मार्च तक चलने वाले रोज फेस्टिवल में लोगों को 1700 रुपये में 6 से 8 मिनट की हेलीकॉप्टर की राइड मिलेगी। परेड ग्राउंड में कंपनी दो हेलीकॉप्टर लगातार चलाएगी। एक हेलीकॉप्टर स्टैंड बाई रहेगा, जो जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा। पूरी राइड में लोगों को सेक्टर 17, लेजरवैली, रोज गार्डन, कैपिटल कांप्लेरक्स, सुखना लेक दिखाया जाएगा। 48वें रोज फेस्टिवल पर निगम 66.62 लाख रुपये खर्च कर रहा है।
विज्ञापन


एडिशनल कमिश्नर अनिल गर्ग ने बताया कि बठिंडा की कंपनी एम्यूजमेंट पार्क फोर ढिल्लन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड को टेंडर दिया गया है। कंपनी निगम को आठ प्रतिशत बेसिक प्राइज का भुगतान करेगी, जिसमें 18 प्रतिशत जीएसटी भी शामिल है। इसमें प्रति व्यक्ति का एक करोड़ रुपये का इंश्योरेंस भी होगा। हेलीकॉप्टर 28 फरवरी से 1 मार्च तक सुबह 9 से शाम 6 बजे तक राइड कराएंगे। एक बार में चार से पांच लोग हेलीकॉप्टर में बैठ सकेंगे।
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर के लिए तीन कंपनियों ने आवेदन किया था, जिसमें एसएआर एविएशन, हेरिटेज और एम्यूजमेंट पार्क फोर ढिल्लन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। एम्यूजमेंट पार्क कंपनी को हेलीकॉप्टर के लिए टेंडर दिया गया। एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि हर बार रोज फेस्टिवल में हेलीकॉप्टर के हवाई सफर के लिए लोग अच्छी खासी रुचि दिखाते हैं। प्रतिदिन 400 से ज्यादा लोग इसका आनंद उठाते हैं। पहली बार लोग वेंडर मुक्त प्लाजा का भी लुत्फ उठा सकेंगे। दिन में लगभग 40 चक्कर हेलीकॉप्टर लगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed