{"_id":"69cd8427fc670998ac02d145","slug":"rolling-tiger-academy-dominates-skating-competition-panchkula-news-c-87-1-pan1012-134814-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: स्केटिंग प्रतियोगिता में रोलिंग टाइगर अकादमी का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: स्केटिंग प्रतियोगिता में रोलिंग टाइगर अकादमी का दबदबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
70 मेडल जीते, 100 बच्चों ने दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सैम्फोर्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित स्केटिंग प्रतियोगिता में रोलिंग टाइगर अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 मेडल अपने नाम किए। प्रतियोगिता में 4 से 18 वर्ष तक के 100 बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट में रोलिंग टाइगर अकादमी के 50 बच्चों ने हिस्सा लिया और विभिन्न स्केटिंग इवेंट्स में अपनी गति, संतुलन और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शकों और अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया।
स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। आयोजकों ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के लिए न केवल प्रतिस्पर्धा का मंच होती हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और सीखने का अवसर भी प्रदान करती हैं। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।