{"_id":"647e44cc489fd16f7f070a4a","slug":"roadways-employees-demonstrated-on-demands-pkl-office-news-c-87-1-spkl1037-971-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। हरियाणा रोडवेज जागृति मंच की डिपो कार्यकारिणी ने राज्य कमेटी के आह्वान पर प्रदर्शन किया और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता डिपो प्रधान राजकुमार वर्मा और राज्य कमेटी के पदाधिकारी कुलदीप शर्मा, राकेश हुड्डा व डिपो सचिव दिनेश ने की।
राजकुमार वर्मा ने बताया कि परिचालक पे-ग्रेड बढ़ाने, चालक-परिचालक कर्मचारियों को उनकी जोखिम भरी ड्यूटी को मद्देनजर रखकर जोखिम भत्ता देने की मांग की गई। इसके अलावा राज्य परिवहन हरियाणा के निदेशक की तरफ से जारी पत्र को निरस्त करने की मांग की गई। इसमें कहा गया है कि बस में बिना टिकट यात्री मिला तो उसका जिम्मेवार परिचालक होगा। कर्मचारियों ने सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम यातायात प्रबंधक व्योम शर्मा को मांग पत्र सौंपा।
राजकुमार वर्मा ने बताया कि यदि हरियाणा सरकार और परिवहन विभाग के उच्चाधिकारी इन तीनों मांगों को नहीं मानते हैं तो 15 जून को जागृति मंच राज्य कमेटी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार प्रदेश के सभी डिपो में सुबह 10 से दोपहर 2-00 बजे तक सांकेतिक धरना दिया जाएगा। जिसमें पंचकूला डिपो के सभी चालक परिचालक कर्मचारी बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। इस मौके पर मोहन राणा, प्रह्लाद, सुरेंदर, सुभाष चन्द्र, संजीव, योगेश, सतबीर, रमेश चीका, जसबीर फौजी, जयपाल, प्रदीप, शमशेर, सुनील और जयसिंह आदि मौजूद रहे।