{"_id":"69309d98b56f93cd9d0a3674","slug":"roadways-bus-stuck-at-dangerous-turn-traffic-remained-closed-for-12-hours-panchkula-news-c-16-1-pkl1006-887387-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: खतरनाक मोड़ पर फंसी रोडवेज बस, 12 घंटे आवाजाही रही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: खतरनाक मोड़ पर फंसी रोडवेज बस, 12 घंटे आवाजाही रही बंद
विज्ञापन
मोरनी से टिक्करताल मार्ग पर फंसी बस।
मोरनी–टिक्करताल मार्ग पर लगा लंबा जाम, एक्सल रॉड टूटने से हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। मोरनी–टिक्करताल मार्ग पर सोमवार रात बड़ा हादसा होने बचा जब हरियाणा रोडवेज की एक बस गझान गांव के पास स्थित खतरनाक मोड़ पर अचानक खराब होकर बीच सड़क में ही फंस गई। जानकारी के अनुसार बस की एक्सल रॉड अचानक टूट गई जिसके बाद बस एक तरफ झुक गई और रास्ता पूरी तरह जाम हो गया।
संकरी सड़क होने के कारण बस को हिलाना भी संभव नहीं था। ऐसे में रात से लेकर करीब 12 घंटे तक मोरनी-टिक्करताल मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित रही। दोनों ओर वाहन फंसने से लंबा जाम लग गया और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मोड़ पर पहले भी कई वाहन फंस चुके हैं लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से सड़क चौड़ीकरण या तकनीकी सुधार अब तक नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि रोडवेज बसों में लगातार आ रही तकनीकी खराबी यात्रियों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन गई हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही विभाग की टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद बस को किनारे हटाया गया जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ।