{"_id":"68fa785dade59d52e604fe44","slug":"roads-will-have-to-be-built-and-tree-roots-will-have-to-be-removed-for-fire-noc-panchkula-news-c-87-1-pan1001-128540-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: फायर एनओसी के लिए बनानी होगी सड़क और हटानी होंगी पेड़ों की जड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: फायर एनओसी के लिए बनानी होगी सड़क और हटानी होंगी पेड़ों की जड़ें
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-6 मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल के नए भवन में फायर फाइटिंग से जुड़े मानक करीब पूरे कर लिए गए हैं। इसमें महज दो कमियां मिली हैंं।
आपदा के समय अस्पताल परिसर से बाहर निकलने के लिए पीडब्ल्यूडी को सड़क बनानी होगी। वहीं कुछ पेड़ भी काटे गए थे। उनकी जड़ें अभी भी शेष रह गई हैं। उन्हें हटाना होगा। फायर ऑफिसर तरसेम ने बताया कि अभी हाल ही में फायर मानकों की जांच की गई थी। इसमें दोनों कमियों सड़क और पेड़ की जड़ाें को हटाने का निर्देश दिया गया था। उसके बाद ही दमकल विभाग फायर एनओसी जारी करेगा।
113 करोड़ से बने 11 मंजिला मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल के भवन को पीडब्ल्यूडी ने बनाया है। इसका वर्चुअल उद्घाटन अगस्त 2024 में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया था। अस्पताल की नई बिल्डिंग का काम 19 मई 2021 को शुरू किया था। इसे 31 जनवरी 2023 तक पूरा करना था लेकिन फंड की कमी के चलते बीच में काम रोकना पड़ा। 2024 में बिल्डिंग का काम पूरा हुआ। अब एनओसी का पेंच फंसा है।