फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Roads of five sectors will be recarpeted, more than four crores will be spent

Panchkula News: पांच सेक्टरों की सड़कों की होगी रिकारपेटिंग, चार करोड़ से अधिक होंगे खर्च

Sat, 31 May 2025 12:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Roads of five sectors will be recarpeted, more than four crores will be spent
नगर निगम कार्यालय में वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक के दौरान महापौर कुलभूषण गोयल व अन्य।
वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में 17 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में 19 में 11 प्रस्ताव किए गए पास
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक शुक्रवार को पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 19 प्रस्ताव रखे गए, जिसमें 11 प्रस्ताव पास कर दिए गए। पास किए गए प्रस्ताव में पांच सेक्टरों की सड़कों की रिकारपेटिंग करने का निर्णय लिया गया है। इस पर कुल चार करोड़ से अधिक की रशि खर्च की जाएगी।
बैठक में नगर निगम आयुक्त अपराजिता, संयुक्त आयुक्त गगन चौहान भी उपस्थित रहे। इस दौरान करीब 17 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। शहर के सभी पार्कों की देखदेख के लिए रिवाइज रेट भी मंजूर कर दिया गया। अब पार्क डेवलपमेंट कमेटियों को 4.62 रुपये की राशि प्रति स्क्वेयर मीटर की दर से दी जाएगी। पहले यह 4.40 रुपये थी, जिसमें 5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इसके अतिरिक्त वृद्धाश्रम की मरम्मत के टेंडर को मंजूरी दे दी गई। 80 बेड वृद्धों के लिए और 80 बेड गंभीर रूप से बीमार लोगों के लिए आरक्षित करने का निर्णय लिया है, जहां फर्स्ट एड की सुविधा मिलेगी। इसके बाद किसी एनजीओ को इसका काम सौंपा जाएगा। वृद्धाश्रम में 3500 रुपये बिना एसी और एसी वाला कमरा 5 हजार रुपये में देने का निर्णय पहले ही है। पहले खाने की दर 100 रुपये थी, उसे बढ़ाकर 250 रुपये कर दिया है, ताकि बुजुर्गों को खाना एवं फल मिल सके।
विज्ञापन


पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि बैठक में वार्ड नंबर 11 के तहत पड़ने वाले सेक्टर 11 के सामुदायिक केंद्र एवं मल्टीपर्पज हाल के कार्य के लिए पुन: राशि को मंजूरी प्रदान की गई। इस कार्य का टेंडर लगाने के लिए 4 करोड़ 93 लाख 64 हजार के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। नगर निगम पंचकूला के तहत पड़ने वाले क्षेत्र पर वाटर कूलर और वाटर प्यूरीफायर एवं आयरन के फ्रेम लगाने के लिए 10 लाख 68 हजार 2700 रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है। वार्ड नंबर-8 सेक्टर-19 में स्ट्राम वाटर लाइन और न्यू हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में सड़कों की रिपेयर के लिए एक करोड़ 75 लाख रुपये, मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर 5 की विभिन्न अंदरूनी सड़कों की रिकारपेटिंग के लिए 1 करोड़ 49 लाख 64000 की मंजूरी, सेक्टर 8, 9, 10 और वार्ड नंबर 4 की बी और सी रोड की सड़कों की रिकारपेटिंग के लिए 2 करोड़ 41 लाख 73000 रुपये, वार्ड नंबर 3 के सेक्टर 7 और 16 में सड़कों एवं पार्किंग की स्ट्रैंथनिंग के लिए 2 करोड़ 18 लाख 43 हजार रुपये, वार्ड नंबर 13, सेक्टर 21 पंचकूला की बाकी सड़कों के लिए 1 करोड़ 97 लाख 79000 रुपये, सेक्टर 17, 18 की सड़कों की रिकारपेटिंग के लिए 57.37 लाख रुपये की मंजूरी प्रदान की गई। कुछ अन्य काम दोबारा रिव्यू कर अगली बैठक में लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed